फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: प्रमुख अमेरिकी हिंदू समूह ने ‘हिंदुत्व का खंडन’ सम्मेलन को प्रायोजित नहीं करने का किया आग्रह

Sun, 22 Aug 2021 05:02 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वॉशिंगटन

सार

  • अमेरिकी विश्वविद्यालयों से हिंदू-अमेरिकी समूहों ने जाहिर किया आक्रोश
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक प्रमुख अमेरिकी हिंदू समूह ने कई अमेरिकी विश्वविद्यालयों से अगले माह ‘वैश्विक हिंदुत्व का खंडन’ विषय पर प्रस्तावित ऑनलाइन सम्मेलन को समर्थन नहीं देने का आग्रह किया है। आयोजकों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर दावा किया कि 10 सितंबर से शुरू हो रहे तीन दिनी कार्यक्रम को करीब 40 विश्वविद्यालयों के 45 से अधिक केंद्रों ने सह-प्रायोजित किया है।

विज्ञापन


विभिन्न हिंदू-अमेरिकी समूहों ने इस सम्मेलन पर अपना आक्रोश जाहिर किया है क्यों कि इसका मकसद भारत और दूसरी जगहों पर हिंदू वर्चस्ववादी विचारधारा के संस्थापन की खोज है। विषय की जानकारी का इसकी वेबसाइट पर जिक्र है और सोशल मीडिया मंचों पर इसे प्रचारित किया जा रहा है।

सम्मेलन के लिए वक्ताओं और पैनलिस्टों की सूची में मुख्य रूप से वे लोग शामिल हैं जो भारत और अमेरिका में हिंदू समूहों के खिलाफ अपनी सक्रियता के लिए जाने जाते हैं। हिंदू अमेरिकी फाउंडेशन (एचएएफ) ने इन विश्वविद्यालयों को ईमेल लिखकर उनसे सम्मेलन से हटने का आग्रह किया है। संगठन ने कहा, कार्यक्रम के आयोजक आपकी संस्था के नाम की प्रतिष्ठा का इस्तेमाल एक अकादमिक सम्मेलन के लिए नहीं, बल्कि भारत में राजनीति से संबंधित एक विभाजनकारी कार्यक्रम के लिए कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें