फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलिफोर्निया के जंगलों में आग: लॉस एंजिलिस में सुधर रहे हालात; अब सैन डिएगो काउंटी से उठ रहे आग के गुबार

Fri, 24 Jan 2025 01:22 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस

सार

कैलिफोर्निया में आग पर काबू पाने के लिए कर्मियों का संघर्ष जारी है। जहां लॉस एंजिलिस में लगातार प्रयास के बाद थोड़ी राहत की खबर है तो वहीं सैन डिएगो काउंटी में आग की लहर फिर से भड़क उठी है। हालांकि मौसम विभाग ने कल बारिश का अनुमान लगाया है, जिससे अधिकारियों में राहत देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन
कैलिफोर्निया में आग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैलिफोर्निया पिछले कई दिनों से आग की लहर से धधक रहा है। एक तरफ जहां लॉस एंजिलिस के पास ऊबड़-खाबड़ पहाड़ों में लगी आग पर काबू पाने के काम में तेजी लाई गई और हालात में सुधार की स्थिति दिखने लगी है। स्थिति में सुधार को देखते हुए लोगों के स्थानांतरण पर कुछ क्षेत्रों में रोक दिया गया है। वहीं दूसरी ओर एक बार फिर दक्षिण कैलिफोर्निया के सैन डिएगो काउंटी में आग की लहर भड़क उठी है, जिसके कारण लोगों को एक बार फिर अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


एक बार फिर चेतावनी
दक्षिणी कैलिफोर्निया में आग के खतरे को देखते हुए शुक्रवार तक चेतावनी जारी की गई है, क्योंकि तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। बता दें कि ह्यूजेस फायर नामक आग बुधवार को शुरू हुई और कुछ ही घंटों में लगभग 16 वर्ग मील इलाके में फैल गई। यह आग कैस्टिक झील के पास लगी, जो एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह क्षेत्र ईटन और पैलिसेड्स की आग से लगभग 40 मील दूर है, जो पहले से जल रही है।

अग्निशमन कर्मियों का लगातार प्रयास
लॉस एंजिलिस के उत्तर में पहाड़ों में लगी बड़ी जंगली आग को रोकने के लिए अग्निशमन कर्मियों ने हवाई मदद ली, जिससे थोड़ा राहत देखने को मिला। बता दें कि ह्यूजेस फायर पर देर दोपहर तक कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण प्रगति की, जिसमें से एक तिहाई से अधिक पर काबू पा लिया गया। इसके आधार पर अधिकारियों ने गुरुवार को हजारों लोगों के लिए निकासी आदेश हटा दिए। हालांकि, सैन डिएगो काउंटी में एक नई आग भड़कने से कुछ लोगों को फिर से निकालना पड़ा।
विज्ञापन


फायर प्रवक्ता जेरेमी रुइज़ ने दी जानकारी
वहीं मामले में फायर प्रवक्ता जेरेमी रुइज ने कहा कि सप्ताह के अंत में बारिश होने का अनुमान है, जो दक्षिणी कैलिफोर्निया के लंबे समय से चले आ रहे सूखे को खत्म कर सकती है। इसके साथ ही, हवाएं भी अब उतनी तेज़ नहीं हैं जैसी पहले पैलिसेड्स और ईटन में आग के समय थी, जिससे अग्निशमन विमानों को अग्निरोधी रसायन गिराने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टरों ने सुबह 3 बजे तक पानी गिराया, जिससे आग पर काबू पाया गया। 

साथ ही मामले में लॉस एंजिलिस काउंटी शेरिफ विभाग ने कहा कि कास्टिक क्षेत्र में करीब 54,000 लोग निकासी चेतावनियों के तहत थे, लेकिन अब तक किसी भी घर या अन्य संरचनाओं के जलने की रिपोर्ट नहीं आई। 

शनिवार को बारिश का अनुमान
इसी बीच मौसम की स्थिति को लेकर कैलिफोर्निया की मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार से बारिश की शुरुआत होने की उम्मीद है। इस खबर के बाद से अधिकारियों ने थोड़ी राहत की सांस ली, क्योंकि इससे आग पर काबू पाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, पहाड़ियों पर काम कर रहे दल मलबे के प्रवाह को रोकने के लिए अवरोध भी लगा रहे हैं, क्योंकि लोग जले हुए क्षेत्रों, जैसे प्रशांत पैलिसेड्स और अल्ताडेना में वापस लौट रहे हैं।

एक नजर अभी तक के नुकसान पर
अब बात अगर इस अग्नीकांड में हुए नुकसान की करें तो कैलिफोर्निया की आग ने कम से कम '28 अरब डॉलर' का बीमाकृत नुकसान किया है। इसके अलावा और भी नुकसान हो सकता है, जो बीमित नहीं था।

हालांकि इस नुकसान के आंकलन के बाद, कुछ रिपब्लिकन नेताओं, जैसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और हाउस स्पीकर माइक जॉनसन, ने इस बात का विरोध किया कि जंगल की आग के पीड़ितों को संघीय आपदा सहायता मिलने के लिए कुछ शर्तें होनी चाहिए। इसके बावजूद, कैलिफोर्निया राज्य विधानमंडल ने 2.5 बिलियन डॉलर का अग्नि राहत पैकेज मंज़ूरी दी है, जिससे लॉस एंजिलिस क्षेत्र को आग से उबरने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें