फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसरों ने अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर पर जताया अनूठा विरोध, सीमा पर बना दिए झूले

Thu, 01 Aug 2019 01:01 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर पर दीवार बनवाने का विरोध
  • दो प्रोफेसरों ने सीमा पर बनवाए झूले
  • प्रोफेसर ने कहा झूलों से दोनों देशों के बच्चे और वयस्क, दोनों एक-दूसरे से जुड़ेंगे
विज्ञापन
see-saws on us mexico border - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर पर दीवार बनवाने के विरोध में दो प्रोफेसरों ने सीमा पर झूले लगवा दिए जिससे दोनों देशों के बच्चे एक दूसरे के साथ जुड़ सकें। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के प्रोफेसर रोनाल्ड रायल और सैन जोश यूनिवर्सिटी में डिजाइन के प्रोफेसर सैन फ्रैटेलो ने बताया कि वह लगभग 10 सालों से इस योजना पर काम कर रहे थे। 

विज्ञापन


प्रोफेसर रोनाल्ड ने कहा कि इस योजना का सफल होना मेरे और फ्रैटलो के जीवन के सबसे अच्छे अनुभव में से एक है। झूलों से दोनों देशों के बच्चे और वयस्क, दोनों एक-दूसरे से जुड़ेंगे। साथ ही यह भी संदेश देंगे कि सीमा के एक तरफ होने वाली घटना से दूसरे तरफ के लोग भी प्रभावित होते हैं। 

इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि दीवार के दोनों ओर के परिवार झूलों पर झूल रहे है। साथ ही उन्हें एक-दूसरे के साथ हंसते और बातचीत करते देखा जा सकता है। 
विज्ञापन


ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान कहा था कि वे अगर जीतते है तो वह अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाएंगे। इस अभियान के तहत अमेरिका द्वारा अपनी दक्षिणी सीमा पर दीवार बनाने का कार्य जारी है। 

अमेरिका में बसने के लिए प्रवासी बेहद ही खतरनाक यात्रा करते हैं। मध्य अमेरिका के देशों होंडुरुस , ग्वाटेमाला और अल सल्वाडोर में हो रही हिंसा के चलते इन देशों के निवासी अमेरिका में बेहतर जीवन के लिए रुख कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 2019 में अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर 170 प्रवासियों की मौत हो चुकी है या वे लापता हैं। बॉर्डर पैट्रोल के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल 283 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें