संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मखतूम (69) की पत्नी हया बिंत अल हुसैन एक ब्रिटिश बॉडीगार्ड के साथ भागी हैं। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार शेख की पत्नी ब्रिटेन में आलीशान जीवन जी रही हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि हया ब्रिटेन में राजनीतिक शरण लेने और शेख से तलाक लेने की पूरी तैयारी में हैं।
हया अपने दो बच्चों के साथ 271 करोड़ रुपये लेकर भागी हैं। हया को अगर ब्रिटेन में शरण मिल जाती है, तो इससे इन दोनों देशों के रिश्तों पर भी प्रभाव पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि हया जर्मनी होते हुए ब्रिटेन पहुंचीं। जहां उन्होंने बकिंघम पैलेस गार्डेंस में एक घर खरीदा है। जिसकी कीमत सौ करोड़ रुपये बताई जा रही है। ये एक ऐसा इलाका है, जहां दुनिया के सबसे महंगे घर हैं।
पत्नी हया के जाने के बाद शेख मोहम्मद ने एक कविता भी लिखी है। जिसमें उन्होंने हया को बेवफा बताया है। इस कविता को शेख ने इस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। अरबी में लिखी इस कविता में शेख ने कहा है, ''अब मेरे साथ रहने का तुम्हें कोई हक नहीं, मुझे फर्क नहीं पड़ता तुम जियो या मरो।'' बता दें शेख के अलग-अलग पत्नियों से कुल 23 बच्चे हैं।