फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: कोरोना वायरस की चपेट में आए थे प्रिंस विलियम, इलाज को रखा था गुप्त

Mon, 02 Nov 2020 08:39 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
प्रिंस जॉर्ज के साथ प्रिंस विलियम (फाइल फोटो) - फोटो : Social media
विज्ञापन

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम अप्रैल में कोरोना वायरस की चपेट में आए थे। ठीक इसी दौरान उनके पिता प्रिंस चार्ल्स भी वायरस से संक्रमित हुए थे। यह जानकारी ब्रिटिश मीडिया ने केनसिंगटन पैलेस के सूत्रों के अनुसार दी है। अखाबर के अनुसार, प्रिंस विलियम ने अपने इलाज को गुप्त रखा क्योंकि वे देश को परेशानी में नहीं डालना चाहते थे।

विज्ञापन

 

अखबार के अनुसार, विलियम ने अपने टेलीफोन और वीडियो कार्य करना जारी रखा और एक पर्यवेक्षक को बताया कि वह किसी को चिंता में नहीं डालना चाहते। विलियम ने कहा कि वे अपने कोरोना पॉजिटिव होने की बात किसी को नहीं बताना चाहते क्योंकि कुछ महत्वपूर्ण चीजें चल रही हैं और मैं किसी को परेशान नहीं करना चाहता।


अखबार ने बताया कि ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज का इलाज महल के डॉक्टर्स ने किया और इस दौरान उन्होंने सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए परिवार को अनमेर हॉल में आइसोलेट कर दिया था। यहां विलियम ने अप्रैल के महीने में 14 टेलिफोन और वीडियो कॉल किए। 
विज्ञापन


बता दें कि विलियम के पिता प्रिंस चार्ल्स मार्च में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और उन्हें हल्के लक्षण दिखाई देने के बाद क्वारंटीन कर दिया गया था। 14 दिनों के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वायरस से ठीक होने के बाद चार्ल्स ने बताया था कि इसके चलते उनकी स्वाद और सूंघने की शक्ति चली गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें