फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल पाकिस्तान के दौरे पर जाएंगे प्रिंस विलियम और केट

Mon, 01 Jul 2019 05:30 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
केट और प्रिंस विलियम - फोटो : timeincuk
विज्ञापन

इंग्लैंड के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट इस साल के अंत तक पाकिस्तान का दौरा करेंगे। केनसिंगटन पैलेस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह दौरा विदेश विभाग के आग्रह पर किया जाएगा। पैलेस ने बताया कि दौरे से संबंधित अन्य जानकारी समय आने पर दी जाएगी।

विज्ञापन


टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 13 वर्षों के बाद ब्रिटेन के शाही परिवार के द्वारा पाकिस्तान में प्रिंस विलियम और केट का यह पहला आधिकारिक दौरा होगा। साल 2006 में प्रिंस चार्ल्स और कैमिला ने पाकिस्तान का दौरा किया था। इससे पहले क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने 1997 और 1961 तथा दिवंगत राजकुमारी डायना ने 1991 में पाकिस्तान का दौरा किया था। 

इंग्लैंड में पाकिस्तान के उच्चायुक्त मोहम्मद नफीस जकारिया ने इस घोषणा का स्वागत किया है। जियो न्यूज ने जकारिया के हवाले कहा, ‘पाकिस्तान की सरकार और जनता अपने कैम्ब्रिज के रॉयल हाईनेसेस द ड्यूक और डचेज के इस साल पाकिस्तान के शाही दौरे की घोषणा का स्वागत करती है।’  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें