क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के पति और ब्रिटेन के राजकुमार फिलिप को ‘एहतियात के तौर पर’ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकिंघम पैलेस ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि ‘सुबह नॉरफॉक में रानी के सैंड्रिंघम एस्टेट गए एडिनबर्ग के 98 वर्षीय ड्यूक को एहतियातन इलाज के लिए लंदन के किंग एडवर्ड सप्तम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उनके कुछ दिनों तक अस्पताल में रहने की संभावना है। महल की ओर से बताया गया कि शाही एम्बुलेंस का प्रयोग जानबूझ कर नहीं किया गया।