फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन के प्रिंस ब्रदर विलियम और हैरी के रास्ते होंगे अलग

Sun, 17 Feb 2019 08:51 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, लंदन
विज्ञापन
Prince harry and willium
विज्ञापन

ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और हैरी को एक दूसरे के बेहद करीबी माना जाता था लेकिन अब दोनों अपने रास्ते अलग करने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों अपने शाही कर्तव्यों और परमार्थ कार्यों के निर्वहन के लिए स्वतंत्र रास्ते अपनाने की कोशिश कर रहें हैं। 

विज्ञापन


खबरों के अनुसार दरबारियों को उम्मीद है कि औपचारिक रूप से स्टाफ अलग होने से दोनों भाइयों और केट मिडलटन और मेगन मर्केल के बीच हालिया तनाव कम हो सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पोते राजकुमार हैरी के पहले बच्चे के जन्म से दोनों के अलग-अलग 'दरबार' बन जाएंगे। यह अप्रैल या मई में अंजाम पा सकता है। 

अब तक दोनों राजकुमार को संयुक्त राजघराने के रूप में जाना जाता था लेकिन अब वे अपने लिए अधिक विशिष्ट भूमिकाओं का निर्माण करेंगे। दोनों भाइयों के स्टाफ और संचार टीम अलग होंगे। यह कदम उनके परमार्थ कार्यों और शाही कर्तव्यों में स्वतंत्र मार्ग अपनाने में मददगार होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें