फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई भूमिका: सिलिकॉन वैली की कंपनी से जुड़े प्रिंस हैरी, चीफ इंपैक्ट ऑफिसर का संभालेंगे पद

Wed, 24 Mar 2021 12:26 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रिंस हैरी
विज्ञापन
ब्रिटेन के शाही घराने को छोड़ चुके प्रिंस हैरी ने सिलिकॉन वैली में कोचिंग स्टार्ट अप बैटरअप (BetterUp) में चीफ इंपैक्ट ऑफिसर के तौर ज्वाइन किया है। बैटरअप सैन फ्रांसिस्को की हेल्थ-टेक कंपनी है जो पेशेवर व मानसिक स्वास्थ्य कोचिंग उपलब्ध कराती है। यह कंपनी 2013 में शुरू हुई थी। 
विज्ञापन

 
हैरी ने इसे लेकर मंगलवार को ब्लॉग भी लिखा- मैं बैटरअब टीम और समुदाय से जुड़कर खुशी महसूस कर रहा हूं। मुझे मौका देने के लिए शुक्रिया। मेरा विश्वास है कि मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करके हम नए मौके और अंदर की ताकत को महसूस कर सकते हैं जो हमारे अंदर है। 
 
बता दें कि ब्रिटिश राजपरिवार ने प्रिंस हैरी और प्रिंसेज मेगन मर्केल की शाही उपाधियों को वापस ले लिया है। अब ये दोनों शाही परिवार के कार्यकारी सदस्य नहीं, बल्कि आम नागरिक हैं। राजपरिवार छोड़़ने के बाद दोनों की जिंदगी में बदलाव आया है, इन्हें मिलने वाली ऐसी सुविधाएं खत्म हो गईं जो उन्हें अब तक मिलती आई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें