फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश राजघराने में मारपीट: क्वीन एलिजाबेथ के पोतों के बीच हाथापाई, प्रिंस हैरी बोले- भाई ने मुझे पटका

Thu, 05 Jan 2023 10:17 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

प्रिंस हैरी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे बड़े भाई प्रिंस विलियम ने आपसी बहस के दौरान मेरा कॉलर पकड़ लिया और मुझे फर्श पर पटक दिया। इस दौरान मुझे चोटें भी आईं।
विज्ञापन
प्रिंस विलियम (आगे) और प्रिंस हैरी(पीछे) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रिंस हैरी ने अपनी आत्मकथा 'स्पेयर' में अपने निजी जीवन की चौंकाने वाली घटनाओं का विस्तृत विवरण दिया है, जो 10 जनवरी को प्रकाशित होने वाली है। उन्होंने अपने बड़े भाई प्रिंस विलियम पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों में एक ऐसा आरोप है जिससे रॉयल परिवार में उथल-पुथल मच गया है। दरअसल, प्रिंस हैरी ने अपने बड़े भाई प्रिंस विलियम पर शारिरिक हमले करने का आरोप लगाया है। इस आरोप से पता चल रहा है कि रॉयल परिवार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। 

विज्ञापन


विलियम ने पहले कॉलर पकड़ा, फिर मुझे फर्श पर पटक दिया: प्रिंस हैरी
प्रिंस हैरी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे बड़े भाई प्रिंस विलियम ने आपसी बहस के दौरान मेरा कॉलर पकड़ लिया और मुझे फर्श पर पटक दिया जिससे मैं कुत्ते के कटोरे पर जा गिरा। इससे मेरे कपड़े फट गए और पीठ पर कई जख्म हो गए। मैं एक पल के लिए वहीं पड़ा रहा, चकित रह गया, फिर अपने पैरों पर खड़ा हो गया और उसे बाहर निकलने के लिए कहा। हालांकि वह अड़ा रहा। वहीं इस खुलासे से रॉयल परिवार में हड़कंप मच गया है। ऐसा लग रहा है कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद रॉयल परिवार का माहौल और बिगड़ रहा है।

विलियम ने मेरी पत्नी को खतरनाक और असभ्य कहा: प्रिंस हैरी
समाचार आउटलेट द्वारा प्राप्त अंशों के अनुसार, विलियम ने प्रिंस हैरी की पत्नी मेघन को खतरनाक और असभ्य कहा। लड़ाई तब बढ़ गई जब विलियम ने हैरी के कॉलर को पकड़ लिया। वहीं शारीरिक हमले का जिक्र करते हुए प्रिंस हैरी ने कहा कि उनकी पीठ में अभी भी वो चोट दिख रही है। हैरी ने यह भी बताया कि उन्होंने इस घटना का जिक्र अपनी पत्नी मेगन मार्केल से नहीं की लेकिन बाद में उसने मेरे बैक पर वो चोट नोटिस किया, जिससे वह दुखी हो गईं। ऑटोबायोग्राफी अगले हफ्ते दुनियाभर में पब्लिश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें