फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश राजघराने में कलह: प्रिंस हैरी बोले- बड़े भाई और भाभी ने 'नाजी' पोशाक पहनने के लिए प्रोत्साहित किया

Fri, 06 Jan 2023 09:17 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

प्रिंस हैरी ने अपने बड़े भाई  प्रिंस विलियम और भाभी केट मिडलटन पर एक और गंभीर आरोप लगाए हैं। हैरी ने कहा है कि जनवरी 2005 की पोशाक पार्टी में दोनों ने उन्हें नाजी पोशाक पहनने के लिए उकसाया था।
विज्ञापन
प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रिंस हैरी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा 'स्पेयर' 10 जनवरी को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हालांकि, इसके रिलीज से पहले ही इसके कुछ अंश मीडिया में वायरल हो रहे हैं जो कि बेहद चौकाने वाले हैं। अपनी आत्मकथा में प्रिंस हैरी ने जिस तरह से अपने बड़े भाई प्रिंस विलियम और भाभी पर गंभीर आरोप लगाए हैं उससे ब्रिटिश राजघराने की छवि कहीं न कहीं धुमिल होती दिख रही है। इन आरोपों के बाद यह पता चल रहा है कि यह पारिवारिक कलह अभी और आगे बढ़ने वाला है।

विज्ञापन


भाई और भाभी ने नाजी पोशाक पहनने के लिए प्रोत्साहित किया था
 ड्यूक ऑफ ससेक्स में दावा किया गया है कि प्रिंस हैरी ने अपने बड़े भाई  प्रिंस विलियम और भाभी केट मिडलटन पर एक और गंभीर आरोप लगाए हैं। हैरी ने कहा है कि जनवरी 2005 की पोशाक पार्टी में दोनों ने उन्हें नाजी पोशाक पहनने के लिए प्रोत्साहित किया था। यह निर्णय मेरे जीवन की सबसे बड़ी गलतियों में से एक था। प्रिंस हैरी ने बताया कि जब मैंने यह वर्दी पहनी तो राजकुमार और राजकुमारी ने ठहाके लगाकर मजाक उड़ाया जबकि उन दोनों ने ही मुझे इसे पहनने के लिए प्रोत्साहित किया था। हैरी ने कहा कि वह पायलट और नाजी पोशाक पहनने के बीच भ्रमित थे इसलिए उन्होंने बड़े भाई और भाभी से राय लेने की सोची लेकिन उन्होंने मुझे गलत राय दी और बाद में मेरा मजाक उड़ाया।

प्रिंस हैरी की वैश्विक स्तर पर हुई थी निंदा
उस समय, प्रिंस हैरी केवल 20 वर्ष के थे। ब्रिटिश टैब्लॉइड 'द सन' ने एक बड़े स्वस्तिक के साथ लाल बाजूबंद के साथ एक नाजी सैनिक के रूप में कपड़े पहने हुए हैरी की एक फ्रंट-पेज तस्वीर प्रकाशित करने के बाद वैश्विक आक्रोश को प्रेरित किया। यह पहली बार नहीं है जब हैरी ने पश्चाताप किया बल्कि इससे पहले  दिसंबर 2022 में नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुई 'हैरी एंड मेगन' डॉक्यूमेंट्री में, प्रिंस हैरी ने आपत्तिजनक पोशाक पर गहरा पश्चाताप व्यक्त किया।
विज्ञापन


प्रिंस हैरी ने भाई विलियम पर मारपीट का भी आरोप लगाया  
प्रिंस हैरी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे बड़े भाई प्रिंस विलियम ने आपसी बहस के दौरान मेरा कॉलर पकड़ लिया और मुझे फर्श पर पटक दिया जिससे मैं कुत्ते के कटोरे पर जा गिरा। इससे मेरे कपड़े फट गए और पीठ पर कई जख्म हो गए। मैं एक पल के लिए वहीं पड़ा रहा, चकित रह गया, फिर अपने पैरों पर खड़ा हो गया और उसे बाहर निकलने के लिए कहा। हालांकि वह अड़ा रहा। वहीं इस खुलासे से रॉयल परिवार में हड़कंप मच गया है। ऐसा लग रहा है कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद रॉयल परिवार का माहौल और बिगड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें