फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएई के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ से होंगे सम्मानित

Fri, 23 Aug 2019 10:04 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रधानमंंत्री मोदी फ्रांस से यूएई के लिए रवाना हो गए हैं। मोदी जी-7 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए वापस पेरिस लौटेंगे। पहली बार भारत को साल 2003 में जी 7 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। तब भी यह सम्मेलन फ्रांस में ही आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबूधाबी की मोदी की यात्रा उनके तीन देशों के दौरे का हिस्सा है। दो अन्य देशों में फ्रांस और बहरीन शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, भारत-फ्रांस द्विपक्षीय संबंध और मजबूत हो रहे हैं। अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण के सफल समापन के बाद प्रधानमंत्री मोदी अबूधाबी के लिए रवाना हुए। 

संयुक्त अरब अमीरात की अपनी यात्रा के दौरान मोदी अबूधाबी के क्राउन प्रिंस, शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ पारस्परिक हितों के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर चर्चा करेंगे। वह विदेशों में कैशलेस लेनदेन के नेटवर्क का विस्तार करने के लिए औपचारिक रूप से रूपे कार्ड भी जारी करेंगे।
विज्ञापन


इस यात्रा के दौरान वह यूएई सरकार द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ भी प्राप्त करेंगे। मोदी अबूधाबी के बाद बहरीन का दौरा करेंगे जहां वह सुल्तान शेख हमाद बिन ईसा अल खलीफा के साथ बातचीत करेंगे। 



वह खाड़ी क्षेत्र के सबसे पुराने मंदिर श्रीनाथजी मंदिर के पुनर्विकास की औपचारिक शुरुआत के समय उपस्थित रहेंगे। इसके बाद वह जी-7 की बैठक में शामिल होने के लिए रविवार को वापस फ्रांस जाएंगे।

यूएई में रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति और दूसरे महत्वपूर्ण नेताओं के साथ मुलाकात की। आज उन्होंने भारतीय समुदाय को भी संबोधित करते हुए मौजूदा सरकार की उपलब्धियों को सामने रखा। 

इस बार फ्रांस के बियारित्ज में इस सम्मेलन का 45वां संस्करण होने जा रहा है। इसमें दुनिया के टॉप नेताओं के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने वाली है। जी-7 दुनिया के सात सबसे विकसित और औद्योगिक महाशक्तियों का संगठन है। इसे ग्रुप ऑफ सेवेन (जी-7) के नाम से भी जाना जाता है। इस संगठन में अमेरिका, फ्रांस, इंग्लैंड, कनाडा, इटली, जर्मनी और जापान शामिल हैं। जी7 शिखर सम्मेलन में यूरोपीय संघ भी प्रतिनिधित्व करता है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें