फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री इमरान खान ने तमीम बिन हमाद से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

Wed, 23 Jan 2019 01:27 PM IST
अजय सिंह भाषा, इस्लामाबाद
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और परस्पर हितों के क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन


‘रेडियो पाकिस्तान’ की खबर में बताया गया है कि इमरान कतर के अमीर के आमंत्रण पर सोमवार को दोहा पहुंचे। उनके और शेख तमीम के बीच मंगलवार को बैठक हुई। इस बैठक के बाद प्रतिनिधि स्तर की बातचीत हुई।

खबर के अनुसार, दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों और परस्पर हितों के क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। 

समझा जाता है कि इमरान कतर में कारोबारी एवं निवेश समुदाय से भी मिलेंगे और पाकिस्तानी समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे। 

डॉन की खबर में कहा गया है कि कतर के प्रमुख एवं गृह मंत्री अब्दुल्ला बिन नासेर बिन खलीफा अल थानी के साथ सोमवार को मुलाकात के दौरान इमरान ने द्विपक्षीय संबंधों एवं आर्थिक सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया।

विज्ञापन

अखबार के अनुसार, अपने रूख में बदलाव करते हुए पाकिस्तान सरकार ने कतर से तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के दामों में कमी करने और 15 वर्ष के आपूर्ति अनुबंध के तहत विलंब से भुगतान कर एलएनजी की आपूर्ति का अनुरोध करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें