फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने बोरिस जॉनसन को दी बधाई, दोनों देश व्यापार-रक्षा क्षेत्र में करेंगे सहयोग

Wed, 18 Dec 2019 10:39 PM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बुधवार को ब्रिटेन के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को बधाई दी। दोनों नेताओं ने बातचीत में व्यापार सुरक्षा, रक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर साथ काम करने का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह चुनाव में जॉनसन की कंजर्वेटिव पार्टी में बड़ी जीत मिली। डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने कहा, ‘प्रधानमंत्री जॉनसन ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बातचीत की। मोदी ने आम चुनाव के नतीजे को लेकर उन्हें बधाई दी।’

प्रवक्ता के अनुसार दोनों नेताओं ने व्यापार, सुरक्षा और रक्षा तथा जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर साथ मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया।

पीएम मोदी के निमंत्रण पर भारत आएंगे ब्रिटिश पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन भारत आएंगे। पीएम मोदी ने बुधवार को फोन पर ब्रिटेन चुनाव में जीत दर्ज करने पर जॉनसन को बधाई देते हुए भारत आने का न्योता दिया था। मोदी ने जॉनसन को बधाई देते हुए कहा कि अब दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, दोबारा हुए चुनाव में जॉनसन की जीत ने जनता के सरकार व कंजरवेटिव पार्टी पर भरोसे को और पुख्ता किया है। मोदी की मुबारकबाद के लिए जॉनसन ने शुक्रिया अदा किया। उन्होंने भी भारत केे साथ संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जाहिर की। साथ ही भारत आने के न्योते को स्वीकार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें