फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: पेशावर में अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक घर की तय हुई कीमत

Thu, 10 Dec 2020 02:50 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, पेशावर।
विज्ञापन
दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक घरों की कीमत 80,56,000 रुपये और 1,00,50,000 रुपये निर्धारित की है।

विज्ञापन


प्रांतीय सरकार ने सितंबर में पुश्तैनी मकानों को ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण के लिए खरीदने का फैसला किया है। इनमें ऐसे मकानों की सूची है जो जर्जर हालत में हैं अथवा खंडर हो चुके हैं।


बता दें कि पिछले महीने ही सरकार ने कहा था कि दोनों अभिनेताओं के घर बेहद जर्जर हालत में हैं, इसके बाद पाकिस्तान की सरकार ने इनका संरक्षण करने का फैसला किया। उत्तरी पाकिस्तानी शहर के मध्य में स्थित दोनों इमारतों को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया गया जा चुका है।
विज्ञापन


पेशावर के डिप्टी कमिश्नर मुहम्मद अली असगर ने कहा, दिलीप कुमार के चार मरला घर की कीमत 80,56,000 रुपये तय की गई है, जबकि राज कपूर के छह मरला घर 1,00,50,000 रुपये तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें