राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अभी अपने पुर्तगाल के दौरे पर हैं। जहां सोमवार को उन्होंने पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा से मुलाकात की। साथ ही दोनों देशों के नेताओं ने भारत और पुर्तगाल के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई है। बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू अपने चार दिवसिय यात्रा पर पुर्तगाल और स्लोवाकिया के दौरे पर है, जिसके लिए मुर्मू रविवार को पुर्तगाल के लिस्बन पहुंचीं।
ये भी पढ़ें:- Supreme Court: बीमा पॉलिसी के तहत मुआवजे पर दोबार करें फैसला, इस मामले में NCDRC को मिला 'सुप्रीम' निर्देश
मुर्मू ने पुर्तगाल में की कई अहम बैठकें
राष्ट्रपति मुर्मू ने पुर्तगाल में अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मार्सेलो के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं। साथ ही दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की स्वर्ण जयंती पर स्मारक टिकट जारी किए। मुर्मू ने पुर्तगाल में भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात की, जहां भारतीय समुदाय की संख्या लगभग 1,25,000 है। यह यात्रा भारत और पुर्तगाल के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।