फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: पुतिन इशारों में यूक्रेन को दी धमकी! कहा- उम्मीद है परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की जरूरत नहीं पड़ेगी

Sun, 04 May 2025 09:25 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को

सार

यूक्रेन की ओर से रूसी क्षेत्र पर लगातार किए जा रहे हमलों के संदर्भ में पूछे गए एक सवाल के जवाब में पुतिन ने कहा, परमाणु हथियारों का उपयोग करने की कोई आवश्यकता नहीं थी। मुझे आशा है कि परमाणु हथियारों की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में परमाणु हथियारों के प्रयोग की आवश्यकता नहीं पड़ी है और मुझे उम्मीद है कि इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। रूस के सरकारी टेलीविजन पर पुतिन के प्रसारित होने वाले एक इंटरव्यू की कुछ झलकियां रविवार को जारी की गईं, जिसमें उन्होंने परमाणु हथियार के इस्तेमाल को लेकर यह टिप्पणी की।

विज्ञापन


यूक्रेन की ओर से रूसी क्षेत्र पर लगातार किए जा रहे हमलों के संदर्भ में पूछे गए एक सवाल के जवाब में पुतिन ने कहा, परमाणु हथियारों का उपयोग करने की कोई आवश्यकता नहीं थी। मुझे आशा है कि परमाणु हथियारों की आवश्यकता नहीं होगी। 2022 में जो शुरू किया गया था, उसे रूस के अनुकूल नतीजे तक पहुंचाने के लिए हमारे पास पर्याप्त शक्ति और साधन हैं।

राष्ट्रपति पुतिन ने पिछले साल नवंबर 2024 में रूस की संशोधित परमाणु नीति को मंजूरी दी थी, जिसमें उन परिस्थितियों का उल्लेख किया गया है, जो उन्हें रूस के परमाणु शस्त्रागार का उपयोग करने की अनुमति देती हैं। रूस के पास दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु हथियार जखीरा है।
विज्ञापन


यूक्रेन का दावा: रूसी ड्रोन हमले में दो बच्चों सहित 11 लोग घायल 
यूक्रेन की राजधानी कीव के सैन्य अधिकारियों ने रविवार को दावा किया है कि रात में किए रूसी ड्रोन हमले में राजधानी में दो बच्चों सहित कम से कम 11 लोग घायल हो गए। शहर भर में कई आवासीय इमारतों में आग लग गई। कीव सैन्य प्रशासन प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने सोशल मीडिया की। उन्होंने नष्ट हुए ड्रोन से गिरे मलबे की वजह से कीव के ओबोलोंस्की और स्वियातोशिन्स्की जिलों में आवासीय इमारतों में आग लग गई।

यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने टेलीग्राम मैसेजिंग एप पर बताया कि राजधानी में लगी आग को बुझाने में 76 अग्निशमन लगे थे। ड्रोन के गिरते मलबे की वजह से शहर भर में कई कारें जल गईं। इस दौरान अग्निशमन कर्मियों ने मध्य शेवचेनकिव्स्की जिले में लगी एक छोटी आग भी बुझाई।

ये भी पढ़ें: Israel: यमन ने इस्राइली एयरपोर्ट पर दागी मिसाइल, कई उड़ानें बाधित; तेल अवीव जा रही एयर इंडिया की उड़ान डायवर्ट

जवाबी हमले में यूक्रेन ने मार गिराए 84 रूसी ड्रोन
वहीं, यूक्रेनी सेना के मुताबिक, उसकी वायु रक्षा इकाइयों ने रूस के हमले में शामिल 165 ड्रोन में से 69 को मार गिराया और 80 ड्रोन या तो इलेक्ट्रॉनिक तरीके से भटका दिए गए या वे नकली थे जिनमें बम नहीं थे। रूस ने इस हमले पर कोई बयान जारी नहीं किया है। यह हमला रूस के आठ से 10 मई तक द्वितीय विश्व युद्ध में जीत की सालगिरह के दौरान तीन दिन की सीजफायर के एलान के बाद हुआ है। रूसी ड्रोन हमले कीव के अलावा और मध्य यूक्रेन के शहर चेर्कासी पर भी हुए। यहां में 22 में से 15 ड्रोन को मार गिराया गया। बाकी ड्रोन ने घरों, एक फर्नीचर फैक्ट्री के गोदाम, एक शॉपिंग सेंटर और बाग-बगिचों को नुकसान पहुंचाया। एक व्यक्ति घायल हुआ और कई जगह आग लग गई।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें