फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: नेपाल के राष्ट्रपति ने निभाई 74 साल पुरानी परंपरा, भारतीय सेना प्रमुख को दिया मानद महारथी सम्मान

Thu, 21 Nov 2024 07:12 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

India-Nepal Relation: नेपाल और भारत के बीच सैन्य संबंधों की निरंतरता के रूप में दोनों देशों में दोनों देशों के कमांडर-इन-चीफ को मानद महारथी का पद प्रदान करने की परंपरा है। राष्ट्रपति पौडेल ने शीतल निवास में भारतीय सेना प्रमुख द्विवेदी को मानद महारथी पद से सम्मानित किया।
विज्ञापन
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को मानद महारथी सम्मान देते नेपाली राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने गुरुवार को भारत-नेपाल के बीच 1950 से चली आ रही परंपरा का निर्वहन किया। उन्होंने भारत के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को नेपाली सेना का मानद महारथी बैज और खड्ग प्रदान किया। यह दोनों सेनाओं के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाती है। 

विज्ञापन

 

नेपाल और भारत के बीच सैन्य संबंधों की निरंतरता के रूप में दोनों देशों में दोनों देशों के कमांडर-इन-चीफ को मानद महारथी का पद प्रदान करने की परंपरा है। राष्ट्रपति पौडेल ने शीतल निवास में भारतीय सेना प्रमुख द्विवेदी को मानद महारथी पद से सम्मानित किया। इस मौके पर उपराष्ट्रपति राम सहाय प्रसाद यादव, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, रक्षा मंत्री मानबीर राय मौजूद रहे।  

विज्ञापन

 

भारत के सेना प्रमुख द्विवेदी नेपाल के सेना के प्रधान सेनापति अशोक राज सिग्देल के निमंत्रण पर बुधवार को चार दिवसीय नेपाल यात्रा पर आए हैं। इससे पहले द्विवेदी ने नेपाल सेना मुख्यालय में जनरल सिग्देल से मुलाकात की और दोनों सेनाओं के बीच सहयोग से संबंधित मामलों पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने काठमांडू के टुंडीखेल में सेना मंडप में वीर स्मारक (शहीद स्मारक) पर माल्यार्पण भी किया और श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उन्होंने सेना मुख्यालय में पौधरोपण भी किया। 
विज्ञापन


नेपाल पांच भारतीय राज्य सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ 1,850 किलोमीटर से अधिक की सीमा साझा करता है। जनरल द्विवेदी के साथ उनकी पत्नी सुनीता द्विवेदी भी नेपाल यात्रा पर गईं हैं। वह भारतीय सेना की आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष हैं।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें