फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेक्सिको: राष्ट्रपति ने कहा- मुझे कोरोना वैक्सीन की जरूरत नहीं, बताई ये वजह

Mon, 05 Apr 2021 10:51 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, मेक्सिको सिटी
विज्ञापन
Andrés Manuel López Obrador, President of Mexico - फोटो : facebook.com/lopezobrador.org.mx
विज्ञापन

मेक्सिको के राष्ट्रपति ने सोमवार को कहा कि उन्हें कोविड-19 रोधी टीका नहीं दिया जाएगा क्योंकि उनके डॉक्टरों ने उन्हें बताया है कि जनवरी में संक्रमित होने के बाद से उनके शरीर में एंटीबॉडी का स्तर अब भी बहुत ज्यादा है। राष्ट्रपति आंद्रेज मैनुएल लोपेज ओबराडोर ने कहा, 'मेरे शरीर में पर्याप्त मात्रा में एंटीबॉडी है और अभी मेरे लिए टीके की खुराक लेना बहुत जरूरी नहीं है।'

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कई बार कहा है कि टीका लगवाने के लिए वह अपनी बारी का इंतजार करेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले साल मार्च में राष्ट्रपति लोपेज ओबराडोर ने कहा था कि मेक्सिको सिटी में 60 वर्ष की आयु से अधिक के लोगों को जब टीके की पहली खुराक दी जा चुकी होगी, तब वह टीका लगवाएंगे। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि उन्हें वैक्सीन की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें