फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किर्गिस्तान के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को उपहार में दी पारंपरिक टोपी और कोट

Sun, 16 Jun 2019 08:50 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सूरोनबे जीनबेकोव के साथ किर्गिस्तान की पारंपरिक टोपी व कोट पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सूरोनबे जीनबेकोव ने यहां हुए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मलेन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किर्गिस्तान की पारंपरिक टोपी और कोट उपहार के तौर पर दिया है। राष्ट्रपति जीनबेकोव ने एससीओ परिषद के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी और उन्हें पानी गर्म करने का एक पारंपरिक पात्र 'समोवर' उपहार में दिया था।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्विटर पर किर्गिस टोपी और कोट पहने मोदी की तस्वीर साझा की है। पीएमओ ने तस्वीर के साथ लिखा, 'राष्ट्रपति जीनबेकोव ने बिश्केक में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को किर्गिस्तान की पारंपरिक टोपी 'कल्पक', पारंपरिक कोट 'चापन' और पानी गर्म करने का पात्र 'समोवर' उपहार में दिया है।' ट्वीट में लिखा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी इस शिष्टाचार के लिये राष्ट्रपति जीनबेकोव के आभारी हैं।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें