फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका समर्थित विपक्ष से वार्ता को तैयार राष्ट्रपति मादुरो

Thu, 31 Jan 2019 03:47 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
nicolas maduro
विज्ञापन

वेनेजुएला में राजनीतिक संकट को खत्म करने के लिए राष्ट्रपति निकोलस मादुरो अमेरिका समर्थित विपक्ष से बातचीत करने को तैयार हैं। इसके साथ ही उन्होंने देश में जल्द होने वाले संसदीय चुनावों का समर्थन करने का भी ऐलान किया है। काराकस में बुधवार को रूसी न्यूज एजेंसी को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘मैं विपक्ष के साथ वार्ता की मेज पर बैठने को तैयार हूं ताकि हम वेनेजुएला की भलाई के लिए बातचीत कर सकें। पहले चरण में संसदीय चुनाव कराना बहुत अच्छा होगा। यह राजनीतिक चर्चा का अच्छा रूप होगा।’

विज्ञापन


हालांकि मादुरो ने जल्द ही किसी भी समय नए राष्ट्रपति चुनाव कराने की संभावना को खारिज कर दिया। उन्होंने अमेरिका के संदर्भ में कहा, ‘वेनेजुएला में राष्ट्रपति चुनाव हुए हैं और अगर साम्राज्यवादी नया राष्ट्रपति चाहते हैं तो उन्हें 2025 तक इंतजार करना होगा।’ मादुरो 2013 से राष्ट्रपति हैं, लेकिन मई में उनके दोबारा चुनाव को यूरोपीय संघ और अमेरिका ने गैरकानूनी करार दिया था।

पिछले सप्ताह तेल जैसे खनिज संपदा में समृद्ध लैटिन अमेरिकी देश वेनेजुएला उस समय अनिश्चितता में डूब गया था, जब अमेरिका समर्थित विपक्षी नेता जुआन गुएडो ने खुद को कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित कर दिया था। अमेरिका समेत एक दर्जन लैटिन अमेरिकी देशों और कनाडा ने गुएडो को अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दी है, जबकि चीन और रूस ने वेनेजुएला के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप से इनकार किया है।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन

मादुरो का दावा, हत्या करना चाहते हैं ट्रंप 

राष्ट्रपति मादुरो ने दावा किया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोलंबिया की सरकार को उनकी हत्या करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसके लिए ट्रंप और कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान डुके जिम्मेदार होंगे। 

गुएडो के देश छोड़ने पर रोक 

वेनेजुएला के सुप्रीम ट्रिब्यूनल ऑफ जस्टिस ने स्व-घोषित राष्ट्रपति जुआन गुएडो के देश छोड़ने पर मंगलवार को रोक लगा दी और उनके बैंक खातों से लेन-देन भी बंद कर दिया। गुएडो पर शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का आरोप है और जांच पूरी होने तक वह देश से बाहर नहीं जा सकते। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें