राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन अफ्रीकी देशों के दौरे पर (फाइल)
- फोटो : ANI
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत-अल्जीरिया आर्थिक मंच को संबोधित किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच गहन आर्थिक सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी को और मजबूत करने और सहयोग के एक नए युग की दिशा में बढ़ने का समय आ गया है। दोनों देशों के रिश्तों को नई गति प्रदान करने का समय आ चुका है। अपने भाषण में राष्ट्रपति मुर्मू ने अल्जीरियाई राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने के नेतृत्व में किए गए सुधारों की प्रशंसा भी की।
समावेशी विकास और लोकतंत्र के प्रति अल्जीरिया प्रतिबद्ध
देश में हो रहे सकारात्मक बदलावों को स्वीकार करते हुए द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने के नेतृत्व में परिवर्तनकारी सुधार हुए हैं। समावेशी विकास और लोकतंत्र के लिए अल्जीरिया की प्रतिबद्धता सराहनीय है।
दोनों देशों की संस्थाओं का सहयोग, यह अपनी तरह का पहला आयोजन
कार्यक्रम में दोनों देशों के व्यापार और सरकारी नेताओं ने भाग लिया। यह अपनी तरह का पहला कार्यक्रम रहा जिसका आयोजन अल्जीरियाई आर्थिक नवीनीकरण परिषद और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) ने संयुक्त रूप से किया।