फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू ने न्यूजीलैंड के PM से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा

Thu, 08 Aug 2024 07:18 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

राष्ट्रपति मूर्मू ने आज न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों और साझेदारी को आगे बढाने पर चर्चा की। उन्होंने न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री से भी मुलाकात की। 
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एएनआई/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति तीन देशों की यात्रा के दूसरे में चरण में न्यूजीलैंड में हैं। आज उन्होंने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से मुलाकात की और दोनों देशों की साझेदारी और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने एक्स पर कहा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से क्रिस्टोफर लक्सन से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई, खासतौर पर शिक्षा, व्यापार और संस्कृति के क्षेत्र में। इससे पहले मुर्मू ने न्यूजीलैंड के गवर्नर डेम सिंडी किरो और उप प्रधानमंत्री विंस्टन पीटर्स से मुलाकात की और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। पीटर्स न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री भी हैं। 
 
राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा, दोनों नेताओं ने द्विपक्षी संबंधों में प्रगति की बात को माना और कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। मुर्मू ने वेलिंगटन में न्यूजीलैंड अंतरराष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन को भी संबोधित किया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने शिक्षा की बदलवाकारी ताकत के बारे में बात की। 
विज्ञापन


इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने कहा था कि न्यूजीलैंड पहुंचने पर विदेश मामलों के मंत्री टॉड मैक्ले और भारतीय उच्चायुक्त नीता भूषण ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मैकक्ले ने कहा कि न्यूजीलैंड में राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत करना सम्मान की बात है। उन्होंने कहा, यह यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों को गहरा व मजबूत करेगी। 

उन्होंने कहा, शिक्षा हमेशा मेरे दिल के करीब रही है। मैंने प्रत्यक्ष रूप से शिक्षा की बदलावकारी ताकत को देखा और अनुभव किया है। शिक्षा केवल एक निजी प्रयास नहीं है। बल्कि सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण का एक जरिया भी है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के भारत में शिक्षा प्रणाली महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 

कीवी प्रधानमंत्री लक्सन और उप प्रधानमंत्री पीटर्स से भी मिलेंगी
आठ साल बाद न्यूजीलैंड में किसी भारतीय राष्ट्रपति की यात्रा: मूर्मू की न्यूजीलैंड यात्रा आठ साल बाद हो रही है। मुर्मू ऑकलैंड में एक सामुदायिक स्वागत समारोह में भी शामिल होंगी, जहां वह भारतीय प्रवासियों और फ्रेंड्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत करेंगी। न्यूजीलैंड में भारतीय प्रवासियों की संख्या लगभग 300,000 है जबकि कुल आबादी 58 लाख है।

न्यूजीलैंड के लिए भारत है खास
विदेश मंत्रालय के अनुसार न्यूजीलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों के लिए भारत को विशेष श्रेणी में रखा है। न्यूजीलैंड भारत को रक्षा और सुरक्षा तथा समग्र द्विपक्षीय व्यापार, निवेश, लोगों से संपर्क आदि के मामले में एक प्रमुख भागीदार के रूप में मान्यता देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें