फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति ने मलावी में कई MOU साइन किए, कला-संस्कृति और खेल-फार्मास्युटिकल सहयोग पर भी समझौता

Sun, 20 Oct 2024 05:12 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, लिलोंगवे

सार

राष्ट्रपति मुर्मू और मलावी के राष्ट्रपति लाजर चकवेरा के बीच व्यापक क्षेत्रों पर चर्चा के साथ कला और संस्कृति, युवा मामले, खेल और फार्मास्युटिकल सहयोग पर समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। उन्होंने मलावी में एक स्थायी कृत्रिम अंग फिटमेंट केंद्र की स्थापना में भारत सरकार के समर्थन की भी घोषणा की।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मलावी में अपने समकक्ष लाजर चकवेरा से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मलावी में अपने समकक्ष लाजर चकवेरा से मुलाकात की और कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। दोनों के बीच व्यापक क्षेत्रों पर चर्चा के साथ कला और संस्कृति, युवा मामले, खेल और फार्मास्युटिकल सहयोग पर समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।

विज्ञापन


उन्होंने मलावी में एक स्थायी कृत्रिम अंग फिटमेंट केंद्र की स्थापना में भारत सरकार के समर्थन की भी घोषणा की। राष्ट्रपति मुर्मू 13 से 19 अक्तूबर तक तीन देशों अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की यात्रा पर रहीं।

इससे पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मलावी के समाज और अर्थव्यवस्था में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की और उनसे भारत की विकास यात्रा में भागीदार बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत और मलावी ने राजनयिक संबंधों के 60 साल पूरे कर लिए हैं। ये संबंध ऐतिहासिक हैं। भारत आपसी विश्वास, समानता और पारस्परिक लाभ के सिद्धांतों के आधार पर अफ्रीका महाद्वीप के साथ अपनी साझेदारी को महत्व देता है। 
विज्ञापन


मुर्मू ने कहा, अफ्रीका के साथ सहयोग का हमारा मॉडल अफ्रीकी प्रायद्वीप की अपनी जरूरतों की प्राथमिकता के आधार पर स्थानीय संसाधनों के दोहन और क्षमता निर्माण पर आधारित है। 

उन्होंने कहा कि देश से बाहर रहने वाले भारतीय नागरिकों का कल्याण भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम भारतीयों की चिंता दूर करने और उनकी सुरक्षा, कल्याण, प्रगति सुनिश्चित करने के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं। 

इससे पहले, राष्ट्रपति ने अल्जीरिया और मॉरिटानिया देशों का दौरा किया था। मॉरिटानिया में उन्होंने राजनयिक प्रशिक्षण और वीजा छूट समेत चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए। साथ ही द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए अपने-अपने समकक्षों के साथ बातचीत की। 

विज्ञापन

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें