फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी गृह सुरक्षा प्रमुख मैक्लेनन का इस्तीफा, ट्रंप बोले- एक सप्ताह में होगी नियुक्ति

Sun, 13 Oct 2019 02:52 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Kevin McAleenan - फोटो : Twitter
विज्ञापन

अमेरिकी गृह सुरक्षा प्रमुख केविन मैक्लेनन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार की देर रात यह जानकारी साझा की। ट्रंप ने एक ट्वीट में मैक्लेनन के काम को याद करते हुए कहा है कि बॉर्डर क्रॉसिंग के साथ मिलकर अच्छा काम किया है। इस बीच ट्रंप ने एलान किया है कि एक सप्ताह में दूसरे सुरक्षा प्रमुख की नियुक्ति हो जाएगी।

विज्ञापन


केविन मैक्लेनन ने अपने संक्षिप्त कार्यकाल में ट्रंप प्रशासन के लिए कई यादगार काम किए। वैध आव्रजन पर शिकंजा कसने में केविन का अहम रोल था। यह ट्रंप प्रशासन का मुख्य ऐजंडा था। होंडुरास, ग्वाटेमाला और अल सल्वाडोर के प्रवासियों के पलायन को रोकने में उनकी अहम भूमिका थी।

इसी तरह से मेक्सिको के नागरिकों का अवैध प्रवेश रोकने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई। मेक्सिको के साथ दक्षिणी सीमा पर लगभग एक मिलियन अनिर्दिष्ट प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया या उनको रोक दिया गया। अपने इस्तीफे के बाद केविन ने कहा अब वह ट्रंप प्रशासन में किसी नई भूमिका में काम नहीं करना चाहेंगे। बल्कि अपना सारा समय परिवार में बिताना चाहेंगे। साथ ही कहा कि वे निजी क्षेत्र की ओर रुख कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें