फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump: ट्रंप ने विवेक रामास्वामी को बताया बेहद खास, ओहायो गवर्नर पद के लिए किया समर्थन का एलान

Tue, 25 Feb 2025 02:30 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

राष्ट्रपति ट्रंप ने भी विवेक रामास्वामी के समर्थन का एलान कर दिया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसका एलान किया और विवेक रामास्वामी को खास बताया। 
विज्ञापन
विवेक रामास्वामी - फोटो : X / @VivekGRamaswamy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में दावेदारी पेश कर चुके भारतवंशी विवेक रामास्वामी ने अब ओहायो राज्य को गवर्नर के पर पर अपनी दावेदारी पेश की है। गौरतलब है कि अब राष्ट्रपति ट्रंप ने भी विवेक रामास्वामी के समर्थन का एलान कर दिया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसका एलान किया और विवेक रामास्वामी को खास बताया। 
विज्ञापन


ट्रंप ने किया समर्थन का एलान
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ पर लिखे एक पोस्ट में लिखा कि 'विवेक रामास्वामी महान राज्य ओहायो के गवर्नर पद की रेस में हैं। मैं उन्हें अच्छी तरह से जानता हूं और उनके खिलाफ चुनाव भी लड़ चुका हूं। वह बेहद खास हैं। वह युवा हैं, मजबूत और बेहद समझदार हैं। विवेक एक अच्छे इंसान भी हैं, जो हमारे देश को बेहद प्यार करते हैं। वह एक ओहायो के एक महान गवर्नर होंगे और कभी भी लोगों को निराश नहीं करेंगे। उन्हें मेरा पूर्ण समर्थन है।'

ओहायो को आर्थिक महाशक्ति बनाने का वादा
विवेक रामास्वामी, एक धनी बायोटेक उद्यमी हैं, जिन्हें अरबपति कारोबारी एलन मस्क के नेतृत्व में सरकारी दक्षता विभाग का सह-नेतृत्वकर्ता चुना गया था, लेकिन विवेक रामास्वामी ने ओहायो गवर्नर पद का चुनाव लड़ने के लिए सरकारी दक्षता विभाग में शामिल होने से इनकार कर दिया था। विवेक रामास्वामी ने सोमवार को घोषणा की कि वह ओहायो के गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। रामास्वामी ने ओहायो को आर्थिक महाशक्ति बनाने का वादा किया है। साथ ही राज्य के सेमीकंडक्टर और एयरोस्पेस जैसे उद्योगों में देश का नेतृत्व करने पर फोकस करने का वादा किया है। 
विज्ञापन


ओहायो गवर्नर पद की रेस में विवेक रामास्वामी का सामना ओहायो के अटॉर्नी जनरल डेव योस्ट और ओहायो स्टेट फुटबॉल के पूर्व कोच जिम ट्रेसेल से हो सकता है। डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से एमी एक्टन ओहायो गवर्नर पद की रेस में शामिल हैं। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें