अमेरिका में आव्रजन नीति को और सख्त की तैयारी तेज हो गई। इस बात का संकेत डोनाल्ड ट्रंप ने दिया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका शरण प्रक्रियाओं को लंबे समय तक रोक सकता है। व्हाइट हाउस के पास अफगान मूल के हमलावर का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि कई लोग देश के लिए खतरा बन रहे हैं।
बीते दिनों अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास हुए हमले के बाद ट्रंप प्रशासन ने जांच नियमों और सुरक्षा प्रक्रियाओं को और सख्त करने का फैसला किया है। इसके तहत अब ट्रंप की प्रशासन ने अमेरिका में आव्रजन (इमिग्रेशन) नीतियों को और कड़ा करने की तैयारी कर रहा है। इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रशासन के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि वे शरण देने की प्रक्रिया को लंबे समय के लिए रोकना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें:- Conflict: 'संघर्ष खत्म करने का सुनहरा मौका', यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के बीच ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत
पूर्व राष्ट्रपति बाइडन पर भी बोला बड़ा हमला
इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर भी गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने बिना जांच-पड़ताल के लोगों को देश में आने दिया, जिससे आज यह स्थिति बनी। ट्रंप ने यह भी कहा कि होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (डीएचएस) ने भी कहा कि बाइडन प्रशासन ने देश के खिलाफ आत्म-नुकसान करने जैसा काम किया। गौरतलब है कि लाकनवाल 2021 में ऑपरेशन एलाइज वेलकम के तहत अमेरिका आया था, जब अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के दौरान कई नागरिकों को अमेरिका लाया गया था।