फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: मुश्किल में डोनाल्ड ट्रंप, डेमोक्रेट्स ने की महाभियोग लाने की तैयारी

Sat, 09 Jan 2021 02:00 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
US President Donald Trump - फोटो : ANI
विज्ञापन

कैपिटल इमारत में हई हिंसा के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मुश्किल में हैं और उनके खिलाफ महाभियोग लाने की संभावना तेज होती जा रही है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स ने सोमवार को रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग के नए अनुच्छेद को पेश करने की योजना बनाई है। इस मामले में हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी ने भी सख्ती से अपनी आवाज उठाई है।

विज्ञापन




राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हटाने की मांग तेज
अमेरिका में संसद भवन पर हमले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके कार्यकाल से पहले हटाने की मांग तेज हो गई है। अमेरिकी संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत राष्ट्रपति को हटाने का प्रावधान है, लेकिन इसके लिए पहल खुद उनके मंत्रिमंडल को करनी होगी।

साथ ही उस प्रस्ताव को सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव दोनों सदनों की मंजूरी मिलनी होगी। डेमोक्रेटिक पार्टी की नैंसी पेलोसी ने उप-राष्ट्रपति माइक पेंस और ट्रंप के मंत्रिमंडल से कहा है कि वे तुरंत अनुच्छेद 25 के तहत ट्रंप को हटाने की प्रक्रिया शुरू करें।
विज्ञापन


पेलोसी ने धमकी दी है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो वे सदन में महाभियोग प्रस्ताव लाकर ट्रंप को इस विधि से हटाने की प्रक्रिया शुरू करेंगी।

विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने की एंटनी ब्लिंकेन से मुलाकात
विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने जो बाइडेन के राज्य सचिव एंटनी ब्लिंकेन से मिले। उन्होंने विदेशों में अमेरिका हितों के सुरक्षा को लेकर मुलाकात की। साथ ही कहा कि मीटिंग अच्छी रही। पोम्पेओ और एंटनी ब्लिंकेन के साथ उनकी टीम पूरे संक्रमण के दौरान अमेरिका की ओर से एक साथ काम करना जारी रखेंगी।
 
ट्रंप के पास मौजूद परमाणु कोड से अमेरिका चिंतित
कैपिटल इमारत पर ट्रंप समर्थकों के हमले के बाद अमेरिका की एक और चिंता है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास अभी परमाणु कोड है। इसे लेकर हाउस ऑफ स्पीकर नैंसी पेलोसी ने सुरक्षा के बारे में सबसे वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य अधिकारी से बात की है।

नैंसी पेलोसी ने साथी डेमोक्रेट्स को सतर्क किया कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास परमाणु लॉन्च कोड होने से चिंतिंत हैं और वह सैन्य हड़ताल का आदेश दे सकतेहैं। पेंटागन के अधिकारियों को इस पर सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें