फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को झूठा समझने वाली महिला हुई संक्रमित, अब लोगों को दे रही घर में रहने की सलाह

Sat, 06 Feb 2021 07:08 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
टॉरी हॉवेल - फोटो : twitter
विज्ञापन

कोरोना वायरस को कुछ लोग झूठा समझते हैं। उन्हें लगता है कि कोरोना से कोई खतरा नहीं है। इसी सोच ने इंग्लैंड के ग्लॉस्टरशायर की गर्भवती महिला को अच्छा सबक दिया। उसने इस वायरस को झूठा माना और आज वह वायरस से पीड़ित है।  

विज्ञापन


गर्भवती टॉरी हॉवेल ने बताया कि उसके लिए लक्षणों से पहले यह महामारी एक धोखा थी, अब वह कोविड पॉजिटिव पाई गई है और वायरस के कारण सांस लेने के लिए संघर्ष कर रही है।

स्थानीय मीडिया से बात करते हुए टॉरी ने कहा कि उसका स्वास्थ्य रविवार से खराब था, उसे स्वाद और गंध में समस्या थी। यह सब ठंड और सिरदर्द के बाद बुखार से शुरू हुआ। 
विज्ञापन


उसने आगे कहा कि वह सचमुछ बेदम है। वह दमा की मरीज है और पूरी तरह से दवाओं पर है। उसने कहा कि कल मेरा सबसे बुरा दिन था। टॉरी अभी भी अस्वस्थ महसूस करती है लेकिन बच्चा ठीक है।

टॉरी हॉवेल ने माना कि कोरोना वायरस झूठा नहीं है, यह वास्तविक है। अब वह लोगों को घर में ही रहने की सलाह दे रही है। उसने कहा 'मैंने वायरस के बारे में बहुत सारी बातें ऑनलाइन पढ़ीं और मुझे पूरी ईमानदारी से लगा कि यह महीनों से चल रहा है बकवास है, क्योंकि मैं इसके बारे में नहीं जानती थी।'

हॉवेल ने कहा कि यह वायरस असली है। मैं वो शब्द वापस लेती हूं जो मैंने पहले कभी कहे थे। लोगों को मेरा संदेश है कि कृपया घर में रहें। वह अब नियमित रूप से एक ऑनलाइन चिकित्सक के संपर्क में है।

अब सोशल मीडिया पर लोग उसके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि समय सबसे बड़ा शिक्षक होता है। आशा करता हूं आप जल्दी ठीक हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें