अमेरिका में इंडोयूएस हेल्थ इनीसिएटिव के को-फाउंडर भारतीय मूल के प्रमीत माकोडे ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए अमेरिका में रह रहे भारतीयों के लिए सराहनीय कदम उठाया है। प्रमीत भारत में इंदौर के रहने वाले हैं, लेकिन वह अमेरिका के बोस्टन, मेसाचुसेट्स में पिछले कई वर्षों से रह रहे हैं। प्रमीत कंप्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी हैं।
कंप्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया (सीएसआई) उत्तरी अमेरिका कोरोना वायरस के मद्देनजर लगे लॉकडाउन से उत्पन्न परिस्थिति से निपटने में भारतीयों छात्रों विशेषकर आईटी पेशेवरों की मदद के लिए आगे आया है। सीएसआई ने उत्तरी अमेरिका में भारतीय होटल मालिकों के समूह के सहयोग से लोगों के लिए रहने और खाने का प्रबंध कर रही है।
इसके लिए उन्होंने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं जिस पर विषम परिस्थितियों में भारतीय लोगों से संपर्क करने को कहा गया है। भारतीय पेशेवर फोन नंबर +91 98403 41902 और ईमेल: admn.officer@csi-india.org पर संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सीएसआई इस संकट के समय में आईटी पेशेवरों की मदद में सहयोग के लिए होटल मालिकों और भारतीय दूतावास / वाणिज्य दूतावासों के प्रति आभार व्यक्त करता है। प्रमीत माकोडे द्वारा किए गए काम की सभी लोग सराहना कर रहे हैं।