फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस का नामांकन महत्वपूर्ण: प्रमिला जयपाल

Sat, 22 Aug 2020 08:18 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
प्रमिला जयपाल - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस की प्रमिला जयपाल ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के उपराष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस का नामांकन बहुत महत्वपूर्ण है। वह देश भर के अब तक अनसुने समुदायों के लिए एक पहचान बनकर सामने आई है।

विज्ञापन


डेमोक्रेटों ने पहली बार किसी अश्वेत और दक्षिण एशियाई महिला सीनेटर 55 वर्षीय कमला हैरिस को औपचारिक रूप से उपराष्ट्रपति के लिए नामित किया और हैरिस ने इसे स्वीकार कर इतिहास रच दिया। जनवरी 2017 में अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी के रूप में निचले सदन के लिए चुने जाने वाली 54 वर्षीय जयपाल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि हैरिस आवश्यक नीतियों के लिए लड़ेंगी। डेमोक्रेेटिक पार्टी के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में हैरिस का नामांकन बहुत महत्वपूर्ण है।  
 
अमेरिकी राष्ट्रपति चुने जाने पर बिडेन अमेरिका को अच्छा कर देंगे: पूर्व सर्जन जनरल विवेक मूर्ति
 भारतीय-अमेरिकी पूर्व सर्जन जनरल विवेक मूर्ति ने अप्रवासियों के लिए डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन का समर्थन किया। कोविड-19 महामारी जैसे संकटों से निपटने के लिए बिडेन के नेतृत्व का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि वे ऐसे नेता हैं जो देश के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद देश को अच्छा कर देंगे।
विज्ञापन


43 वर्षीय मूर्ति ने कहा कि अमेरिकियों को एक ऐसे नेता की जरूरत है जो देश की प्रगति के लिए लोगों के साथ मिलकर काम करे। मूर्ति ने दिसंबर 2014 से अप्रैल 2017 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वें सर्जन जनरल के रूप में कार्य किया है।  
 
ट्रंप ने जो बिडेन के स्वीकृति भाषण को केवल बातें करार दिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन के स्वीकारोक्ति भाषण पर अपनी प्रतिक्रया व्यक्त की। उन्होंने एक संक्षिप्त ट्वीट में पूर्व उपराष्ट्रपति के संबोधन को केवल बातें करार देते हुए उनका उपहास उड़ाया।

गुरुवार देर रात चार दिवसीय वर्चुअल डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के अंतिम दिन 77 वर्षीय बिडेन ने आधिकारिक तौर पर डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन स्वीकार किया। ट्रंप ने बृहस्पतिवार को बिडेन के स्वीकृति भाषण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया कि उन्होंने जो कुछ 47 साल में नहीं बोला, वह अब बोल रहे हैं। वह कभी नहीं बदलेगा!

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें