लिट्टे नेता वेलुपिल्लई प्रभाकरन के भाई मनोहरन ने पहली बार सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार किया है कि उनके भाई और पूरे परिवार की साल 2009 में हत्या कर दी गई थी। इसके साथ ही मनोहरन ने दावा किया है कि कुछ लोग भाई प्रभाकरन के नाम पर तमिल लोगों को धोखा देकर ठगी कर रहे हैं।
श्रीलंका के एक पोर्टल के मुताबिक देवाकरन ने कहा, ‘वेलुपिल्लई प्रभाकरन, उनकी पत्नी और तीनों बच्चों की 2009 में श्रीलंका युद्ध के अंतिम चरण में हत्या कर दी गई थी।’
लिट्टे(The Liberation Tigers of Tamil Eelam) ने 2009 के पहले 30 सालों तक तमिल को अलग के लिए उत्तरी और पूर्वी प्रांतों में सैन्य अभियान चलाया था लेकिन 2009 में श्रीलंका की सेना के प्रभाकरन की हत्या के बाद यह अभियान भी खत्म हो गया।
श्रीलंका की मीडिया ने प्रभाकरन के भाई के साक्षात्कार को साझा किया
श्रीलंका की स्थानीय मीडिया ने जैफना मॉनिटर मैगजीन को दिए मनोहरन के साक्षात्कार के अंश को साझा किया है। श्रीलंकाई मीडिया के मुताबिक ‘मनोहरन ने बताया कि यह बहुत बड़ा घोटाला है, जिसमें प्रभाकरन और उनके परिवार वालों को जिंदा बताकर तमिलों से पैसे ठगने की कोशिश की गई है। ‘प्रभाकरन का बड़ा भाई होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं प्रभाकरन के जिंदा होने के बकवास और इस ठगी को सबके सामने लाऊं।’
बता दें कि मनोहरन ने 1975 में श्रीलंका को छोड़ दिया था। मनोहरन का कहना है कि मेरे भाई को जिंदा बताया जा रहा है और और अफवाह फैलाई गई है कि वह विदेश में रह रहे हैं। फिर इस तरह प्रभाकरन की मदद के नाम पर लोगों के साथ ठगी की जा रही है।
'तमिल महिला लाखों डॉलर की ठगी कर चुकी है'
मनोहरन के मुताबिक, ‘एक तमिल महिला जो कि पश्चिम देशों में रह रही है, उसने अफवाह फैलाई है कि प्रभाकरन की बेटी द्वारिका जिंदा है। इस तरह से उस महिला ने तमिल प्रवासियों से लाखों डॉलर की ठगी की है।’