फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में पीपीपी महिला विधायक की गोली मारकर हत्या

Mon, 17 Feb 2020 04:04 AM IST
Mohit Mudgal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सत्तारूढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की एक महिला विधायक की नौशेरा फिरोज जिले में शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


सिंध पुलिस ने बताया कि प्रांतीय विधानसभा की सदस्य शहनाज अंसारी की उनके एक रिश्तेदार के भतीजे ने शनिवार को नौशेरा फिरोज के दरया खान में गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी उनके एक रिश्तेदार जाहिद खोकर का भतीजा है। आरक्षित सीट से विधानसभा के लिए नामित अंसारी की मौत के 40 दिन बाद होने वाली शोक सभा में शामिल होने के लिए गई थी, तभी यह हमला हुआ।

जियो न्यूज के मुताबिक, गोली लगने के तुरंत बाद अंसारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, अंसारी और खोकर के भतीजे के बीच पहले से ही तनाव चल रहा था। इसके बावजूद  शहनाज ने शोक सभा में जाने का फैसला किया।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि इस बात का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी कि हमले में कितने लोग शामिल हैं। शुरुआती रिपोर्ट में संकेत दिया गया था कि हमला जमीन विवाद के कारण हुआ है। पीपीपी प्रमुख बिलावल भुट्टो-जरदारी ने अंसारी की हत्या की कड़ी निंदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें