फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में 'क्रोसा' तूफान का भीषण कहर, 126 किलोमीटर की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

Thu, 15 Aug 2019 11:51 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जापान में क्रोसा तूफान का कहर - फोटो : Social media
विज्ञापन
जापान में गुरुवार को शक्तिशाली तूफान आने से मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। तेज हवाओं की वजह से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन ने तूफान की वजह से भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी जारी की।
विज्ञापन


यह प्राकृतिक आपदा ऐसे समय आई है जब जापान में छुट्टियां चल रही हैं। दक्षिणी हिरोशिमा क्षेत्र में इस तूफान की वजह से हवा 126 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है।

तबाही मचाने वाली हवाओं के फुटेज सभी टीवी चैनल्स पर दिखाए जा रहे हैं। इन हवाओं की वजह से लैम्पपोस्ट को नुकसान पहुंचा है और जगह-जगह पेड़ गिर गए हैं। पानी भर जाने के कारण कई जगह नदियों के तटबंध भी टूट गए और सड़कें डूब गईं।
विज्ञापन


प्रशासन ने ‘क्रोसा’ तूफान के रास्ते में पड़ने वाले करीब 4,30,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का परामर्श जारी किया है। करीब 82 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत उस समय हो गई जब वह अपनी नाव बांधने का प्रयास कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें