फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्की और यूनानी द्वीप में भूकंप से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 39 हुई

Sun, 01 Nov 2020 06:08 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल।
विज्ञापन
टर्की में भूकंप......... - फोटो : ani
विज्ञापन

तुर्की के पश्चिमी तट और यूनान के सामोस द्वीप के बीच स्थित इजियन सागर में आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है, जबकि 800 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


शनिवार को बचाव दलों ने इमारतों के मलबों के नीचे दबे और जीवित बचे लोगों को खोजने के लिए अभियान चलाया। राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने कहा कि करीब 103 लोगों को बचाया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि और कितने लोग मकानों के मलबे में फंसे हैं।

शुक्रवार दोपहर आए भूकंप के कारण तुर्की के तीसरे सबसे बड़े शहर इजमिर में कई इमारतें ढह गईं।




इजमिर के गर्वनर यावूज सलीम कोसगर ने कहा कि चार इमारतें ध्वस्त हो चुकी हैं। इसके अलावा कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। 

तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फखरुद्दीन ख्वाजा ने ट्वीट किया कि 38 एंबुलेंस, दो एंबुलेंस हेलीकॉप्टर और 35 चिकित्सा बचाव टीमें इजमिर में काम में जुटी हैं।
विज्ञापन


आपता एवं आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने कहा कि कम से कम 12 इमारतों में खोल एवं बचाव कार्य चल रहा है। विभाग ने कहा कि भूकंप का केन्द्र एजियन सागर में 16.5 किलोमीटर नीचे था। इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई है।

वहीं यूनान में मीडिया ने कहा कि भूकंप के दौरान सामोस और अन्य प्रायद्वीपों के निवासी अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर भागे । इसके अलावा चट्टान गिरने की खबर भी मिली है। भूकंप में चार लोगों को हल्की चोटें आने की खबर मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें