फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोप फ्रांसिस ने 'लाइक' की बिकनी मॉडल की तस्वीर, विवाद बढ़ने पर हटाया

Wed, 18 Nov 2020 08:13 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम
विज्ञापन
पोप फ्रांसिस - फोटो : social media
विज्ञापन

ईसाई समुदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से ब्राजील की एक बिकनी मॉडल की स्टॉकिंग्स और सस्पेंडर्स पहने हुई तस्वीर को लाइक किया गया है। किसी धार्मिक गुरु द्वारा इस तरह की तस्वीर को लाइक किया जाना दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया है। वहीं, ब्राजीलियाई मॉडल ने इसे मजाक के तौर पर लिया है। विवाद के बाद पोप के अकाउंट से इसे हटा लिया गया। 

विज्ञापन


पोप के इंस्टा अकाउंट से इस विवादित लाइक को एक सोशल मीडिया यूजर ने अपनी बाज भरी निगाहों से देखा और उसने उसका स्क्रीनशॉट ले लिया। इस स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि पोप फ्रांसिस के आधिकारिक अकाउंट से नतालिया गैरीबोटो की तस्वीर को लाइक किया गया है।
 
यह भी पढ़ें: पोप ने नई डॉक्यूमेंट्री फिल्म में समलैंगिक नागरिक संघों का समर्थन किया
विज्ञापन


सिर्फ पोप नहीं, 1,33,000 ने लाइक किया
इस तस्वीर में नतालिया ने स्कूली दिनों की एक अर्धनग्न ड्रेस पहनी हुई है। 27 वर्षीय ब्राजीलियाई मॉडल की इस तस्वीर को पोप के अलावा दुनियाभर के 1,33,000 से अधिक लोगों ने लाइक किया है। दूसरी तरफ, गैरीबोटो ने पोप द्वारा तस्वीर को लाइक किए जाने को हंसी के रूप में लिया है। 

नतालिया बोलीं, 'अब मैं वेटिकन जा रही हूं'
ब्राजलियाई मॉडल ने मजाकिया लहजे में ट्वीट कर कहा, 'अब मैं वेटिकन जा रही हूं।' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, 'कम से कम मैं स्वर्ग तो जा रही हूं। अगर पोप फ्रांसिस आपको वहां देखना चाहते हैं तो आपको जाना चाहिए।'
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: बाजार पूंजीवाद के 'चमत्कारी सिद्धांत' महामारी में हो गए नाकाम, सुधार की जरूरत: पोप फ्रांसिस

मॉडल के 20 लाख फॉलोअर्स 
वहीं, इस खबर के सुर्खियों में छाने के बाद पोप के इंस्टाग्राम अकाउंट से इस लाइक को हटा लिया गया है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह जानबूझकर किया गया है या फिर इसे इरादतन किया गया था। नतालिया गैरीबोटो के इंस्टाग्राम पर 20 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और एक प्राइवेट मेंबर के लिए वेबसाइट भी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें