फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vatican City: ईसाई धर्म के केंद्र वैटिकन सिटी में ही बढ़ा पोप फ्रांसिस का विरोध, किताब में लगाए गए गंभीर आरोप

Sat, 11 Feb 2023 12:29 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कैथोलिक चर्च का प्रशासन करने वाली शाखा रोमन कुरिया भी पोप फ्रांसिस की आलोचना कर चुकी है और उन्हें अधिनायकवादी बता चुकी है। इनके अलावा ऑस्ट्रेलियन कार्डिनल जॉर्ज पेल ने भी एक नोट लिखकर पोप फ्रांसिस की आलोचना की थी।
विज्ञापन
पोप फ्रांसिस - फोटो : twitter.com/Pontifex
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोप फ्रांसिस को इन दिनों वेटिकन सिटी में ही विरोध झेलना पड़ रहा है। पोप फ्रांसिस के विरोधी उनकी विदेशी संबंधों और उनके द्वारा किए जा रहे बदलावों को लेकर उनकी आलोचना कर रहे हैं। बीते दिनों पूर्व पोप बेनेडिक्ट का बीती 31 दिसंबर को 95 साल की उम्र में निधन हो गया था। पूर्व पोप बेनेडिक्ट के निधन के बाद उनके करीबी सहयोगी जॉर्ज गेनस्वेन ने खुलासा किया कि बेनेडिक्ट, पोप फ्रांसिस द्वारा धार्मिक रीतियों में किए जा रहे कुछ बदलावों से चिंतित थे। 

विज्ञापन


बता दें कि पोप फ्रांसिस को इससे पहले भी आलोचना का शिकार होना पड़ा है। कैथोलिक चर्च का प्रशासन करने वाली शाखा रोमन कुरिया भी पोप फ्रांसिस की आलोचना कर चुकी है और उन्हें अधिनायकवादी बता चुकी है। इनके अलावा ऑस्ट्रेलियन कार्डिनल जॉर्ज पेल ने भी एक नोट लिखकर पोप फ्रांसिस की आलोचना की थी। बता दें कि जॉर्ज पेल पर बच्चों के यौन शोषण के आरोप लगे थे। फिलहाल उनका भी निधन हो चुका है। अब जर्मन कार्डिनल गेरार्ड मुलर ने एक किताब प्रकाशित की है। इस किताब को लेकर हंगामा हो गया है। 

बता दें कि कैथोलिक चर्च के भविष्य को लेकर वैश्विक तौर पर मंथन हो रहा है, जिसकी शुरुआत साल 2021 में पोप फ्रांसिस ने ही की थी। इस मंथन में चर्च में महिलाओं को भी जगह देने, बाल यौन शोषण के मामलों से निपटना और पादरियों की शादी, एलजीबीटी समुदाय को चर्च में स्वागत करने जैसे मामलों पर चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें