फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोप में आठ में से एक व्यक्ति की मौत का कारण बन रहा प्रदूषण

Thu, 10 Sep 2020 05:57 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोपनहेगन
विज्ञापन
pollution - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूरोप में आठ में से एक मौत का कारण प्रदूषण है। अध्ययन के मुताबिक, यूरोपीय संघ के 27 देशों और ब्रिटेन को मिला कर 2012 के आंकड़े बताते हैं कि 6.30 लाख मौतें किसी ना किसी तरह से पर्यावरण से जुड़ी थी। बुजुर्गों और बच्चों की सेहत पर प्रदूषण का बड़ा असर देखा गया। प्रदूषण को कैंसर व हृदय रोगों के लिए जिम्मेदार बताया गया है।

विज्ञापन


कोपनहेगन स्थित शोध एजेंसी ईईए के मुताबिक, यूरोप में वायु प्रदूषण के कारण सालाना चार लाख लोगों की अकाल मृत्यु हो जाती है। खराब हवा में सांस लेने के कारण लोगों को दमा जैसी बीमारियां हो रही हैं। इसके अलावा डायबिटीज, फेफड़ों के रोग और कैंसर को भी इससे जोड़ कर देखा जा रहा है। इसी तरह लंबे समय तक शोर में वक्त गुजारने के कारण यूरोप में सालाना 12 हजार लोगों की बेवक्त मौत हो रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें