फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेन में आम चुनाव के लिए मतदान, देश में धुर दक्षिणपंथ पार्टी पहुंच सकती है संसद

Sun, 28 Apr 2019 07:21 PM IST
अमर शर्मा एएफपी, मैड्रिड
विज्ञापन
पोलिंग बूथ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन
राजनीतिक अस्थिरता के बीच स्पेन में रविवार को आम चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ, जिसे देश में धुर दक्षिणपंथ के पुनरुत्थान के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, यह पिछले चार दशकों से अधिक समय से देश की राजनीति में हाशिये पर चले गया था।
विज्ञापन


ओपिनियन पोल के मुताबिक, यहां के निवर्तमान समाजवादी प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज जीत सकते हैं लेकिन अपने दम पर शासन चलाने के लिए उन्हें आवश्यक बहुमत मिलती नहीं दिख रही है। इसका मतलब है कि उन्हें नयी राजनीतिक परिस्थितियों में गठबंधन करने की जरुरत पड़ेगी। 

दरअसल, स्पेन से अलग होने के कैटालोनिया के असफल प्रयास के बाद से राजनीतिक माहौल बिगड़ गया है।

अब तक इन चुनावों की सबसे नई बात धुर दक्षिणपंथी पार्टी वोक्स का उदय होना है, जिसने दक्षिणी अंदलूसिया में दिसंबर में हुए क्षेत्रीय चुनावों के बाद से बेहद तीव्र गति से अपनी पहचान बनाई है और यह राष्ट्रीय संसद में पहली बार प्रवेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें