फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में मचा सियासी भूचाल, बिलावल ने फिर मांगा इमरान खान से इस्तीफा

Tue, 05 Jan 2021 06:49 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद
विज्ञापन
इमरान खान-बिलावल भुट्टो जरदारी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

पाकिस्तान में मचे सियासी भूचाल के बीच एक बार फिर से बिलावल भुट्टो ने एक बार फिर प्रधानमंत्री इमरान खान से इस्तीफे की मांग की है। पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) में शामिल पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने एक बार फिर से इमरान खान से इस्तीफे की मांग की है।

विज्ञापन


इससे पहले विपक्षी दलों के गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट ने 31 दिसंबर, 2020 तक इस्तीफा देने को कहा था। लेकिन इमरान ने अब तक इस्तीफा नहीं दिया है। बिलावल ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर बातचीत का विकल्प इमरान खान के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद ही संभव होगा। बिलावल भुट्टो-जरदारी सिंध के मुख्यमंत्री के पूर्व सलाहकार स्वर्गीय एजाज अली शाह शीराजी के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए ठट्टा के दौरे पर थे।


डॉन अखबार के मुताबिक, बिलावल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जब सत्ता विरोधी और कठपुतली प्रधानमंत्री इमरान खान अपने पद से इस्तीफा दे देंगे तो किसी तरह के संवाद (बातचीत) का मार्ग प्रशस्त होगा। फिलहाल पीडीएम पाकिस्तान के इस्लामाबाद में लॉन्ग मार्च निकालने की तैयारी कर रहा है, इसमें लाखों लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन


पीडीएम सांसदों के इस्तीफा देते ही गिर जाएगी इमरान खान सरकार: मरियम
मुस्लिम लीग-नवाज की उपाध्यक्ष और नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज का कहना है कि इमरान खान की सरकार उस दिन गिर जाएगी, जब विपक्षी दलों के गठबंधन पीडीएम के सांसद इस्तीफा दें देंगे। बहावलपुर में पीडीएम की एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए मरियम ने इमरान खान सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा, बहावलपुर ने अपना फैसला सुना दिया है। इस सरकार के अब बस कुछ ही दिन बचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें