2023 खत्म हो चुका है। अब हम 2024 में प्रवेश कर चुके हैं, जिसमें बहुत कुछ घटने वाला है। इस साल दुनियाभर की सियासत भी अलग रंग में दिखेगी, जिसमें कई देशों के आम चुनाव भी शामिल हैं। एक तरह से कहें तो 2024 चुनावी साल है। टाइम्स पत्रिका की रिपोर्ट कहती है कि विश्व स्तर पर इतिहास में पहले से कहीं अधिक मतदाता चुनाव में भाग लेंगे। अकेले यूरोप में कम से कम 64 देशों में राष्ट्रीय चुनाव होने वाले हैं, जो दुनिया में लगभग 49% लोगों की कुल आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं, एशिया के बड़े देशों जैसे भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश में आम चुनाव होने हैं।
आइए जानते हैं इस साल कहां-कहां चुनाव होने हैं? राजनीति में और क्या होने वाला है?
भारत: देश में अगले साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने हैं। फिलहाल भारतीय जनता पार्टी लगभग नौ वर्षों से से ज्यादा से सत्ता में है। 2024 में तय होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाएगी या कोई अन्य विपक्षी दल कमाल दिखाएगा।
पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप और वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो : ANI
अमेरिका: देश में मौजूदा समय में जो बाइडन के नेतृत्व वाली डेमोक्रेटिक पार्टी की सरकार है। अमेरिका में अगले साल 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। 34 करोड़ से अधिक आबादी वाले देश में मतदाता राष्ट्रपति, सीनेट, और प्रतिनिधि सभा के लिए चुनाव करेंगे।
इससे पहले तमाम उम्मीदवार राष्ट्रपति पद के दावेदार प्रचार अभियान में जुट गए हैं। इस बीच एक नई सर्वे रिपोर्ट जारी हुई है, जिससे रिपब्लिकन पार्टी के नेता और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन से प्रमुख स्विंग राज्यों में आगे चल रहे हैं। बता दें, यही प्रमुख स्विंग राज्य राष्ट्रपति चुनाव में अहम भूमिका निभाते हैं।
ऋषि सुनक
- फोटो : SOCIAL MEDIA
ब्रिटेन: देश की सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी लगभग 14 वर्षों से सत्ता में है और वर्तमान में इसकी कमान भारतीय मूल के ऋषि सुनक के हाथों में है। हाल के समय में देश को निराशाजनक आर्थिक परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है। ऐसे माहौल में आए जनमत सर्वेक्षणों से पता चलता है कि विपक्षी लेबर पार्टी ब्रिटेन के अगले आम चुनाव में सत्ता पर आने की संभावना है। ऐसे परिस्थिति में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक मुश्किल में आ सकते हैं और 2024 में किसी समय चुनाव कराने का वादा किया है। छह करोड़ आबादी देश में हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए 2025 तक आवश्यक रूप से चुनाव कराने हैं।
बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना
- फोटो : पीटीआई
बांग्लादेश: देश में 7 जनवरी को ही आम चुनाव होने हैं। 17 करोड़ से अधिक आबादी वाले बांग्लादेश में राष्ट्रीय संसद के लिए लोग मतदान करेंगे। इस बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना जनवरी में लगातार चौथी बार जीत के दावे कर रही हैं। हालांकि, राजनीतिक असंतोष पर एक महीने से चल रही कार्रवाई के विरोध में देश की मुख्य विपक्षी पार्टी द्वारा चुनाव का बहिष्कार किया जा रहा है।
पाकिस्तान के आम चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू।
- फोटो : अमर उजाला।
पाकिस्तान: देश में 8 फरवरी को नेशनल असेंबली के लिए वोट डाले जाएंगे। 24 करोड़ वाले पकिस्तान में मौजूदा समय में कार्यवाहक सरकार चल रही है। देश के चर्चित नेता और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में हैं, जबकि फरवरी के चुनाव से पहले उनके समर्थकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी पार्टी पीटीआई के चुनाव चिह्न पर रोक लगा दी गई है।
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे
- फोटो : social media
श्रीलंका: द्वीपीय देश में इस साल सितंबर से पहले राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। दो करोड़ आबादी वाले देश की कमान रानिल विक्रमसिंघे के हाथों में है। कई पार्टियों ने अपने प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं। वर्तमान में, श्रीलंका की सत्तारूढ़ पार्टी श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (एसएलपीपी) है जिसके पास संसद में स्पष्ट बहुमत है। 2022 में, तत्कालीन राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को बड़े पैमाने पर सत्ता विरोधी प्रदर्शनों के बाद पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। उनकी जगह रानिल विक्रमसिंघे ने ली।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन।
- फोटो : social media
रूस: यहां 15 से 17 मार्च के बीच राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होगा। 14 करोड़ जनसंख्या वाले देश की कमान व्लादिमीर पुतिन संभाल रहे हैं। देश 670 दिन से ज्यादा से यूक्रेन से युद्ध से लड़ाई लड़ रहा है जो फिलहाल शांत नहीं होने वाला है। ऐसे माहौल में यह भी स्पष्ट नहीं है कि 2024 के राष्ट्रपति पद के लिए निर्धारित समय पर मतदान होगा या नहीं।
जेलेंस्की
- फोटो : SOCIAL MEDIA
यूक्रेन: युद्धरत देश में 31 मार्च तक चुनाव निर्धारित हैं। वर्तमान में यूक्रेन मार्शल लॉ के अधीन है, जिसके कारण चुनाव नहीं हो सकता। मौजूदा राष्ट्रपति वोलोडोमिर जेलेंस्की 3 करोड़ वाले देश की कमान संभाल रहे हैं। इस बीच जेलेंस्की ने कहा है कि वह एक और कार्यकाल की तलाश में हैं और उनकी रेटिंग भी ऊंची बनी हुई है।
यूरोपीय संघ
- फोटो : pixabay
यूरोपीय संघ: यूरोप में कम से कम 64 देशों में राष्ट्रीय चुनाव होने हैं। कुल 27 देशों वाले यूरोपीय संघ में 44 करोड़ जनसंख्या 6-9 जून को वोट करेगी।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
इन देशों में भी जनता करेगी वोट
- अल्जीरिया: राष्ट्रपति पद
- इंडोनेशिया: क्षेत्रीय प्रतिनिधि परिषद, प्रतिनिधि सभा
- मेक्सिको: प्रेसीडेंसी, सीनेट, चैंबर ऑफ डेप्युटीज
- ईरान: इस्लामिक सलाहकार सभा, विशेषज्ञों की सभा
- दक्षिण अफ्रीका: नेशनल असेंबली
- दक्षिण कोरिया: नेशनल असेंबली
- उज्बेकिस्तान: विधानमंडल
- घाना: राष्ट्रपति पद, संसद
- मोजाम्बिक: राष्ट्रपति पद, गणतंत्र की विधानसभा
- मेडागास्कर: नेशनल असेंबली
- वेनेजुएला, बोलिवेरियन गणराज्य: राष्ट्रपति पद
- उत्तर कोरिया: सुप्रीम पीपुल्स असेंबली
- ताइवान: प्रेसीडेंसी, विधायी युआन
- सीरिया: पीपुल्स असेंबली
- माली: राष्ट्रपति पद
- रोमानिया: प्रेसीडेंसी, सीनेट, चैंबर ऑफ डेप्युटीज
- चाड: राष्ट्रपति पद
- सेनेगल: राष्ट्रपति पद
- कंबोडिया:सीनेट
- रवांडा: प्रेसीडेंसी, चैंबर ऑफ डेप्युटीज
- ट्यूनीशिया: राष्ट्रपति पद
- बेल्जियम: प्रतिनिधि सभा
- डोमिनिकन गणराज्य: प्रेसीडेंसी, सीनेट, चैंबर ऑफ डेप्युटीज
- जॉर्डन: प्रतिनिधि सभा
- दक्षिण सूडान: राष्ट्रपति पद, राष्ट्रीय विधानमंडल
- चेक गणराज्य: सीनेट
- अजरबैजान: राष्ट्रपति पद
- पुर्तगाल: गणतंत्र सभा
- बेलारूस: प्रतिनिधि सभा
- टोको: नेशनल असेंबली
- ऑस्ट्रिया: राष्ट्रीय परिषद
- अल साल्वाडोर: राष्ट्रपति पद, विधानसभा
- स्लोवाकिया: राष्ट्रपति
- फिनलैंड: राष्ट्रपति पद
- मॉरिटानिया: राष्ट्रपति पद
- पनामा: प्रेसीडेंसी, नेशनल असेंबली
- क्रोएशिया: राष्ट्रपति पद, संसद
- जॉर्जिया: राष्ट्रपति पद, संसद
- मंगोलिया: राज्य ग्रेट खुराल
- उरुग्वे: प्रेसीडेंसी, सीनेट, चैंबर ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स
- मोल्दोवा: राष्ट्रपति पद
- लिथुआनिया: राष्ट्रपति पद, सीमास
- बोत्सवाना: नेशनल असेंबली
- नामिबिया: प्रेसीडेंसी, नेशनल असेंबली
- गिनी बिसाऊ: राष्ट्रपति पद
- उत्तर मैसेडोनिया: राष्ट्रपति पद, विधानसभा
- मॉरीशस: नेशनल असेंबली
- कोमोरोस: राष्ट्रपति पद
- भूटान: नेशनल असेंबली
- सोलोमन इस्लैंडस: राष्ट्रीय संसद
- मालदीव: पीपुल्स मजलिस
- आइसलैंड: राष्ट्रपति पद
- किरिबाती: प्रेसीडेंसी, विधानसभा का सदन
- सैन मारिनो: ग्रैंड और सामान्य परिषद
- पलाउ: प्रेसीडेंसी, सीनेट, प्रतिनिधि सभा
- तुवालू: संसद