फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liz Truss: दो महीने के अंदर ही ढहती दिख रही है लिज ट्रस की सरकार

Thu, 20 Oct 2022 05:35 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

Liz Truss: ब्रेवरमैन ने अपने इस्तीफे में कहा कि उनके निजी ई-मेल के दुरुपयोग के कारण वे अपना पद छोड़ रही हैं। लेकिन कंजरवेटिव पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री ट्रस ने ब्रेवरमैन को पद छोड़ने के लिए मजबूर किया...
विज्ञापन
Britain- liz truss - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन की लिज ट्रस सरकार ताश के महल की ढहती नजर आ रही है। बुधवार को गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन के इस्तीफा देने के बाद देश में सियासी अफरा-तफरी और बढ़ गई है। सिर्फ छह दिन पहले ट्रस ने अपने वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग को बर्खास्त कर दिया था। अब सरकार के अंदर बढ़ी खींचतान के कारण गृह मंत्री को भी अपना पद छोड़ना पड़ा है। अब ये आशंका जताई जा रही है कि ट्रस सरकार से मंत्रियों की उसी तरह भगदड़ मच सकती है, जैसा पूर्व बोरिस जॉनसन सरकार के समय हुआ था। तब उसी वजह से जॉनसन को पद छोड़ना पड़ा था।

ब्रेवरमैन के इस्तीफे के कुछ ही देर बाद खबर आई कि हाउस ऑफ कॉमन्स में सत्ताधारी कंजरवेटिव पार्टी की चीफ ह्विप वेंडी मॉर्टन और डिप्टी चीफ ह्विप क्रेग विटेकर ने भी इस्तीफा दे दिया है। मगर कुछ घंटों के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि दोनों अपने पद पर बने हुए हैं। इससे कंजरवेटिव पार्टी के अंदर के माहौल को लेकर भ्रम और बढ़ गया है।

ब्रेवरमैन ने अपने इस्तीफे में कहा कि उनके निजी ई-मेल के दुरुपयोग के कारण वे अपना पद छोड़ रही हैं। लेकिन कंजरवेटिव पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री ट्रस ने ब्रेवरमैन को पद छोड़ने के लिए मजबूर किया। वैसे ब्रेवरमैन ने भी अपने त्याग-पत्र में कई ऐसी सख्त बातें कही हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री की आलोचना के रूप में देखा गया है।

उन्होंने कहा- ‘यह तो जग-जाहिर है कि हम उथल-पुथल भरे समय से गुजर रहे हैं। सरकार जिस दिशा में चल रही है, उसको लेकर मैं चिंतित हूं। हमने मतदाताओं से जो वादे किए, उन्हें हमने तोड़ा है। इससे चुनाव घोषणापत्र में किए गए वादों के प्रति सरकार की वचनबद्धता को लेकर चिंता पैदा हो गई है।’ ट्रस ने इसका जवाब तल्ख लहजे में दिया। उन्होंने कहा- ‘आपने सरकार से अलग होने का फैसला किया है और मैं आपके इस्तीफे को मंजूर कर रही हूं।’

पर्यवेक्षकों ने इसे महत्त्वपूर्ण माना है कि ब्रेवरमैन की जगह ग्रांट शेप्स को नया गृह मंत्री बनाया गया है। शेप्स ने हाल में कंजरवेटिव पार्टी के नेता पद के हुए चुनाव में पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक का समर्थन किया था। इसे ट्रस की सुनक समर्थकों का सपोर्ट हासिल करने की कोशिश के रूप में देखा गया है।

अखबार द गार्जियन ने कहा है कि अब साफ तौर पर ट्रस की सत्ता हिलती नजर आ रही है। यह संभव है कि जल्द ही उनके नेतृत्व को चुनौती दी जाए। ब्रेवरमैन नेता बनने की महत्त्वाकांक्षा रखती हैं, इसे वे स्पष्ट कर चुकी हैँ। अब ट्रस का खेमा इस नैरेटिव को प्रचारित कर रहा है कि ब्रेवरमैन ने निजी ई-मेल के जरिए अपनी पार्टी के एक सांसद गोपनीय दस्तावेज भेजा था। यह मंत्री के रूप में ली गई शपथ का उल्लंघन था। लेकिन इस घटनाक्रम से ट्रस की नेतृत्व क्षमता पर भी गंभीर सवाल उठे हैं।

विश्लेषकों ने कहा है कि पिछले एक पखवाड़े में मिनी बजट (जिसके तहत बड़ी टैक्स छूट का एलान किया गया था) को वापस लेने और फिर वित्त मंत्री को हटाए जाने से सरकार की छवि बुरी तरह प्रभावित हुई। अब गृह मंत्री के जाने से सरकार का भविष्य खतरे में पड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें