फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर : आम चुनाव पर कोरोना का असर, पहली बार टेलीविजन पर होगा राजनीतिक प्रचार

Thu, 18 Jun 2020 08:25 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
विज्ञापन
सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सेन लूंग - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का असर सिंगापुर में होने वाले आम चुनाव पर भी पड़ा है। यहां के चुनाव आयोग (ईएलडी) ने फैसला किया है कि कोविड-19 महामारी के दौरान गतिविधियों को शुरू करने के दूसरे चरण में अगर आम चुनाव होते हैं तो इसके लिए राजनीतिक प्रचार टेलीविजन के माध्यम से किया जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें कि अगर ऐसा हुआ तो यह पहली बार होगा जब सिंगापुर में राजनीतिक प्रचार टेलीविजन के माध्यम से किया जाएगा। चुनाव आयोग ने कहा है कि आम चुनाव होने की स्थिति में राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को मीडियाकॉर्प के चैनल-5 पर प्रचार के लिए समय दिया जाएगा। ऐसी रैलियां नहीं होगी जिनमें लोग एकत्र हों।


इसके अलावा सिंगापुर सरकार ने ऑनलाइन रैलियों को बढ़ावा देने के लिए पार्टियों और उम्मीदवारों को इंटरनेट पर आने वाली लागत में सब्सिडी देने का फैसला भी किया है। यहां प्रतिबंधों में ढील देने के दूसरे चरण के तहत एक स्थान पर पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने को प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन


सिंगापुर में अगले आम चुनाव 14 अप्रैल, 2021 तक होने हैं। लेकिन प्रधानमंत्री ली सेन लूंग के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी के नेताओं ने जल्द चुनाव कराने का आह्वान किया है। बता दें कि सिंगापुर अगले कुछ महीनों में धीरे-धीरे अपनी अर्थव्यवस्था को तीन चरणों में शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें