फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Colombia Car Bombing: कोलंबिया में कार में बम विस्फोट; पुलिसकर्मी समेत तीन की मौत, आठ घायल

Sun, 23 Jun 2024 08:11 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोगोटा

सार

बयान में कहा गया कि दक्षिण-पश्चिमी नारिनो में शुक्रवार को हुए विस्फोट में दो अन्य अधिकारी और छह नागरिक घायल हो गए। घटना उस क्षेत्र में हुई जहां एस्टाडो मेयर सेंट्रल (ईएमसी) नामक एक एफएआरसी असंतुष्ट समूह सक्रिय है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलंबिया में शनिवार को बम धमाका हुआ। धमाका कार में रखे बम के जरिए किया गया। विस्फोट में एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस दौरान आठ अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जहां धमाका हुआ, वहां वामपंथी विद्रोही समूह सक्रिय है। देश के रक्षा मंत्रालय ने सोशल नेटवर्क एक्स पर कहा कि एक निजी वाहन में रखे विस्फोटक से विस्फोट हुआ, जिससे पुलिस अधिकारी सैंटियागो मोरेनो रियोस के साथ एक दुकानदार और एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन


बयान में कहा गया कि दक्षिण-पश्चिमी नारिनो में शुक्रवार को हुए विस्फोट में दो अन्य अधिकारी और छह नागरिक घायल हो गए। घटना उस क्षेत्र में हुई जहां एस्टाडो मेयर सेंट्रल (ईएमसी) नामक एक एफएआरसी असंतुष्ट समूह सक्रिय है। ईएमसी और सेगुंडा मार्केटालिया दो अलग-अलग समूह हैं, जिन्होंने 2016 में एफएआरसी- कोलंबिया के क्रांतिकारी सशस्त्र बल की ओर से शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने पर हथियार डालने से इनकार कर दिया था। इन दोनों समूहों को कभी महाद्वीप पर सबसे शक्तिशाली गुरिल्ला संगठन कहा जाता था।

हमला उसी दिन हुआ, जिस दिन सीजर विभाग में विद्रोहियों ने एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी और दूसरे को घायल कर दिया। राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने दोनों हमलों के पीड़ितों के परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जो लोग शांति के बजाय युद्ध का रास्ता चुनते हैं, उन्हें कानून सजा देगा। उन्हें कतई भी बख्शा नहीं जाएगा। हमले सोमवार को कोलंबियाई सरकार और सेगुंडा मार्केटालिया के प्रतिनिधियों के बीच कराकास में होने वाली वार्ता से पहले हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें