ब्राजील की संघीय पुलिस ने बुधवार को फर्जी वैक्सीन कार्ड के मामले में पूर्व राष्ट्रपति जेर बोल्सोनारो के घर की तलाशी ली और उनका फोन जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि कई अन्य स्थानों पर भी तलाशी ली गई और आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई।
राष्ट्रपति ने पत्रकारों से बात करते हुए अपने आवास पर तलाशी की पुष्टि की। इससे पहले उनकी पत्नी मिशेल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कहा था कि मीडिया रिपोर्ट के विपरीत उनका फोन जब्त नहीं किया गया है।
एक संघीय पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बात की और कहा कि बोल्सोनारो को संघीय पुलिस मुख्यालय में तलब किया जाएगा और पुष्टि की कि उनके करीबी सहयोगियों में से एक मौरो सिड को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बोल्सोनारो के घर की तलाशी के बारे में पूछे जाने पर संघीय पुलिस के प्रेस कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि अधिकारियों ने रियो डी जनेरियो में देश की स्वास्थ्य प्रणाली के बारे में कोविड टीके से संबंधित फर्जी डाटा को लेकर 16 स्थानों पर छापेमारी की और छह गिरफ्तारियां की हैं। बयान में बोल्सोनारो या सिड का नाम नहीं लिया गया है।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोलसोनारो, उनके सलाहकारों और उनके परिवार के सदस्यों के वैक्सीन कार्ड बदल दिए गए थे। महामारी के दौरान बोल्सोनारो ने वैक्सीन के प्रभाव को लेकर संदेह व्यक्त किया था और महीनों तक टीका लगवाने से इनकार कर दिया था।
बोल्सोनारो ने तलाशी के बाद बुधवार को संवाददाताओं से कहा, मेरी ओर से कोई मिलावट नहीं की गई। उन्होंने कहा, मैंने उस दौरान वैक्सीन नहीं ली थी। लेकिन मैंने इससे कभी इनकार नहीं था।
संघीय पुलिस की ओर से तलाशी ने बोल्सानारों के लिए कानूनी सिरदर्द बढ़ा दिया है। संघीय पुलिस ने पिछले महीने दो अलग-अलग मामलों में पूछताछ की थी। पहल मामला डायमंड ज्वैलरी के तीन सेट से जुड़ा था जो उन्हें सऊदी अरब से मिला था। दूसरा मामला राजधानी ब्रासीलिया में 8 जनवरी को उनके समर्थकों द्वारा विद्रोह को भड़काने में उसकी संभावित भूमिका के बारे में था।