फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Gun Violence: क्लीवलैंड नाइटक्लब में ताबड़तोड़ गोलीबारी में नौ लोग घायल, संदिग्ध फरार

Mon, 10 Jul 2023 07:59 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

रविवार को जब क्लब बंद हो रहे थे, उससे कुछ देर पहले वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट में किसी अज्ञात व्यक्ति ने लोगों पर गोलीबारी की। इसके बाद संदिग्ध घटनास्थल से भाग गया।
विज्ञापन
gun - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में आजकल गोलीबारी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अब क्लीवलैंड शहर के नाइट क्लब क्षेत्र में रविवार को गोलीबारी की घटना हुई। इसमें नौ लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। 

दो महिलाएं भी घायल

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविवार को जब क्लब बंद हो रहे थे, उससे कुछ देर पहले वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट में किसी अज्ञात व्यक्ति ने लोगों पर गोलीबारी की। इसके बाद संदिग्ध घटनास्थल से भाग गया। क्लीवलैंड पुलिस विभाग के प्रमुख वेन ड्रमंड ने कहा कि घायलों में 23 से 38 साल के सात पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं।

सीसीटीवी कैमरों की जांच
ड्रमंड ने कहा कि घटना के तुरंत बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पीड़ितों को मेट्रोहेल्थ मेडिकल सेंटर ले भेजा गया। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी से पहले किसी भी तरह की कोई घटना सामने नहीं आई है। 

घटना को रोकना मुश्किल

विज्ञापन

अधिकारी ने कहा कि हर सप्ताहांत जिले में बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी रहती है। शूटर ने पुलिस की उपस्थिति के बावजूद भीड़ पर गोली चलाने का फैसला किया, यह बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि मौके पर दो हजार और अधिकारी होते तब भी घटना को रोकना मुश्किल होता। 

मेयर ने जताया दुख
मेयर जस्टिन बिब ने घटना को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में गोलीबारी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें