फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ नहीं थम रही हिंसा, फिर मंदिर में की गई तोड़फोड़, एक गिरफ्तार

Sat, 21 Dec 2024 09:50 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

बांग्लादेश के पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात को उपद्रवियों ने शाकुआई क्षेत्र के एक मंदिर में निर्माणाधीन दो मूर्तियों को तोड़ दिया था। इसी को लेकर एक 37 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
बांग्लादेश में हिंसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में लगातार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा। उपद्रवी कभी मंदिरों तो कभी उनके घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हद तो तब पार हो गई, जब यहां के मैमनसिंह और दिनाजपुर में बदमाशों ने दो दिन के भीतर तीन हिंदू मंदिरों में आठ मूर्तियों को खंडित कर दिया। हालांकि, तोड़फोड़ के सिलसिले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।  

विज्ञापन


37 साल के शख्स पर शिकंजा
उत्तरी मैमेंसिग जिले के तहत हलुआघाट पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी (ओसी) अबुल खैर ने बताया कि गुरुवार रात को उपद्रवियों ने शाकुआई क्षेत्र के एक मंदिर में निर्माणाधीन दो मूर्तियों को तोड़ दिया था। इसी को लेकर एक 37 साल के व्यक्ति अजहरुल को गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने कहा, 'हम उसे आज अदालत में पेश करेंगे।'

'पांच अगस्त को हसीना को देश छोड़कर जाना पड़ा था'
बता दें कि बांग्लादेश में कई महीनों से तनाव का माहौल है। हालात ऐसे हो गए थे कि इस साल पांच अगस्त को शेख हसीना को पीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा और देश छोड़कर भागना पड़ा। इसके बाद हिंदू इस हिंसा की चपेट में आने लगे। अक्तूबर के महीने में चटगांव में हजारों बांग्लादेशी हिंदुओं ने अपने अधिकार और सुरक्षा की मांग को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किया था। यहां 17 करोड़ की आबादी का केवल आठ प्रतिशत हिंदू हैं। पांच अगस्त से नवंबर तक 50 जिलों में 200 से अधिक हमले हो चुके हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान से ज्यादा बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा
वहीं, भारत के पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यकों की हालत किसी से छिपी नहीं हुई है। इस साल पाकिस्तान से ज्यादा बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के अधिक केस हुए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद यहां इन हिंसक घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। शुक्रवार को विदेश मंत्रालय ने पड़ोसी राज्यों में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए थे।

विदेश मंत्रालय ने बताया था कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में आठ दिसंबर 2024 तक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के 2,200 मामले सामने आए। वहीं, इसी अवधि के दौरान पाकिस्तान में भी ऐसे 112 मामले सामने आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें