हांगकांग और बीजिंग में अधिकारियों ने इस सप्ताह प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाने के संकेत दिए थे। इसके बाद दर्जनों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया गया। चीनी सेना ने भी कहा था कि यदि उससे कहा जाता है तो वह असहनीय अशांति की स्थिति को रोकने के लिए तैयार है।
प्रशासन के इस कड़े रुख के बावजूद प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं और आने वाले दिनों में बहुत सारे आयोजन व रैलियां करने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। पिछले दो सप्ताह में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक संघर्ष लगातार बढ़ा है।