फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Serbia: सर्बिया में राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक के खिलाफ तेज हुए प्रदर्शन, पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच झड़प

Tue, 29 Jul 2025 11:26 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,बेलग्रेड
विज्ञापन
सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक - फोटो : ANI
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी सर्बिया के एक शहर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई है। यह झड़प कथित तौर पर एक शैक्षणिक भवन से छात्रों के एक समूह को जबरन निकाले जाने के बाद हुई। ये छात्र सरकार विरोधी प्रदर्शनों के तहत महीनों से डेरा डाले हुए थे।

विज्ञापन


 नोवी पजार में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक के खिलाफ नारे लगाए और मांग की कि छात्रों को भवन में वापस जाने दिया जाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बोतलें फेंकी। इसके जवाब में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाईं। पुलिस ने बयान में कहा कि उन पर हमला किया गया और उन्होंने सार्वजनिक शांति बनाए रखते हुए संयम से काम लिया। बाद में जब छात्र "जीत" के नारे लगाने लगे, तो पुलिस पीछे हट गई।

छात्रों ने आरोप लगाया कि मंगलवार को तड़के 3 से 4 बजे के बीच संकाय अधिकारियों के साथ राज्य विश्वविद्यालय की इमारत में कुछ अज्ञात लोग घुस आए। वे एक निजी सुरक्षा कंपनी के सदस्य थे। इस कथित घुसपैठ के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। संसदीय अध्यक्ष एना ब्रनाबिक ने कहा कि यह कार्रवाई विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुरोध पर की गई थी।
विज्ञापन


सर्बिया में छात्रों के नेतृत्व में पहली बार प्रदर्शन तब शुरू हुए जब नवंबर में एक पुनर्निर्मित रेलवे स्टेशन पर कंक्रीट की छत गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों ने इस त्रासदी के लिए सरकारी परियोजनाओं में कथित व्यापक भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया था। राष्ट्रपति वुसिक ने अपने सत्तावादी शासन के खिलाफ उठती आवाजों को दबाने के लिए विश्वविद्यालयों पर दबाव बढ़ाया है कि वे इन प्रदर्शनों को रोकें।

हालांकि सर्बिया के अधिकांश विश्वविद्यालयों में हाल ही में पाठ्यक्रम और परीक्षा दोबारा शुरू कर दिए गए हैं ताकि छात्रों की पढ़ाई में कोई रुकावट न आए, लेकिन सड़क पर प्रदर्शन अब भी जारी हैं और प्रदर्शनकारी जल्द चुनाव कराए जाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें