फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: शाहबाज शरीफ का कबूलनामा, बोले- आतंकवाद पाकिस्तान की प्रमुख समस्याओं में से एक

Thu, 17 Nov 2022 07:19 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह ने भी लक्की मरवत में पुलिस कर्मियों पर हमले की निंदा की और मुख्य सचिव और आईजी खैबर पख्तूनख्वा से घटना की रिपोर्ट मांगी। 
विज्ञापन
शहबाज शरीफ - फोटो : facebook/ShehbazSharif
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत में एक पुलिस वैन पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने कबूल किया कि आतंकवाद पाकिस्तान की प्रमुख समस्याओं में से एक है। पाकिस्तान तालिबान ने एक नियमित पुलिस गश्त पर हमले की जिम्मेदारी ली है। हमले में छह पुलिसकर्मी मारे गए थे। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के एक प्रवक्ता ने कहा था कि इलाके में छापेमारी करने जा रही पुलिस वैन पर घात लगाकर हमला किया गया। 

विज्ञापन


शरीफ ने कही यह बात
प्रधानमंत्री शरीफ ने अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पाकिस्तान की प्रमुख समस्याओं में से एक है। हमें अब कोई गलती नहीं करनी है। हमारे सशस्त्र बलों और पुलिस ने इस संकट से बहादुरी से लड़ाई लड़ी है। लक्की मरवत में एक पुलिस वैन पर आतंकवादी हमले की निंदा करने के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं है। मेरे विचार और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। 

मुख्य सचिव और आईजी से मांगी रिपोर्ट
इस बीच पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह ने भी लक्की मरवत में पुलिस कर्मियों पर हमले की निंदा की और मुख्य सचिव और आईजी खैबर पख्तूनख्वा से घटना की रिपोर्ट मांगी। उन्होंने संघीय आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह ने लक्की मरवत में पुलिस वैन पर हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और घटना पर चिंता व्यक्त की। मुख्य सचिव और आईजी खैबर पख्तूनख्वा से घटना की रिपोर्ट मांगी गई थी।
विज्ञापन


मई से संघर्ष विराम लागू
टीटीपी ने वर्षों से उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में सक्रिय है। यह कभी अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा के दोनों ओर के आतंकवादियों का अड्डा था। तालिबान द्वारा अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन के बाद इस्लामाबाद और टीटीपी के बीच शांति समझौते को बातचीत शुरू हुई है, लेकिन इसका अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है। हालांकि, मई से संघर्ष विराम लागू है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें